Home PRIMARY KA MASTER NEWS RTE के तहत मुफ्त दाखिले में अभिभावकों की मदद को बनेगी हेल्प डेस्क

RTE के तहत मुफ्त दाखिले में अभिभावकों की मदद को बनेगी हेल्प डेस्क

by Manju Maurya

लखनऊ : शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों के प्रवेश होंगे। अगले शैक्षिक सत्र वर्ष 2025 26 में प्रवेश की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। चार चरणों की प्रवेश – प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद अब सभी जिलों को अभी से तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए गए र हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए)

व खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में अभिभावकों की मदद को हेल्प डेस्क बनेगी।

ऐसे अभिभावक जिन्हें आनलाइन आवेदन फार्म भरने में कठिनाई होगी उनके फार्म भरवाए जाएंगे। निजी स्कूलों में सीटों का विकल्प भरवाने और कौन-कौन से दस्तावेज लगाए जाने हैं, इसकी भी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। वर्तमान शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए कुल 3.57

लाख बच्चों के आवेदन फार्म आए थे। पात्रता और फार्म में दस्तावेज की कमी के कारण इसमें से सिर्फ 1.56 लाख बच्चों को ही सीटें आवंटित हो सकीं और 1.15 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिल सका। यानी आवेदन करने वाले 2.01 लाख बच्चे

लाटरी से पहले ही दाखिले की दौड़ से बाहर हो गए, क्योंकि उनके फार्म में त्रुटियां थी।

फिलहाल कई अभिभावकों ने इसका विरोध किया और जानबूझकर फार्म निरस्त करने का आरोप भी लगाया। ऐसे में अब इस बार अभिभावकों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा। उनके फार्म में जो कमियां हैं, उन्हें हेल्प डेस्क की मदद से पूरा कराया जाएगा। अगले शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए अभी

तक 63 हजार निजी स्कूलों स्कूला की मैपिंग और रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। आरटीई पोर्टल पर प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उप शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) डा. मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक आगे अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश हों इसके लिए होर्डिंग्स व पोस्टर लगाकर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। एक दिसंबर से लेकर 27 मार्च, 2025 तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96