जमुनहा जमुनहा ब्लाक क्षेत्र के पोंदला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे की चहारदीवारी दो वर्ष पूर्व बाढ़ में ढह गई थी। चहारदीवारी न होने से यहां अध्ययनरत बच्चे असुरक्षा के साए में ककहरा सीखने को विवश हैं।

- बेसिक शिक्षा परिषद से सम्बन्धित ऑनलाइन पोर्टल पर संचालित मॉड्यूल के सम्बन्ध में समीक्षा एवं सुझाव के सम्बन्ध में।
- अंतर्जनपदीय सामान्य ट्रांसफर की आधिकारिक सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। जो सूची वायरल हो रही है ,वह आधिकारिक नहीं है अभी , देखें यह सूची
- खण्ड शिक्षा अधिकारियों हेतु 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में।
- बेसिक शिक्षा परिषद् के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका के अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में जनपद बरेली में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति विषयक सूचना प्रेषण विषयक ।
- शैक्षिक सत्र 2025-26 में निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा तथा स्टेशनरी क्रय से सम्बन्धित धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के खाते में हस्तांतरित कराये जाने की अद्यावधिक प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक।
ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के पोंदला में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के कारण विद्यालय की चहारदीवारी ढह गई थी। तब से चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। विद्यालय में छुट्ट्टा बेसहारा मवेशी भी घुस आते हैं। विद्यालय समय के पूर्व परिसर में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राएं चहारदीवारी न होने से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि चहारदीवारी बाढ़ में ढह गई थी। इसके निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।