कानपुर/ लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मैदानों से आ रही तेज बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। रविवार को यूपी के अधिकतर शहर शीतलहर की चपेट में रहे। अयोध्या एक बार फिर सूबे में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 2.5 और अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा का दिन 21 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे सर्द रहा।
कानपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार एआई के माध्यम से अध्ययन के बाद पता चलता है कि शीतलहर की शुरुआत समय से पहले हो गई है। इस बार सर्दी लंबी खिंचने की संभावना है। जनवरी में भी राहत नहीं मिलेगी।
पूर्वांचल में चुर्क सबसे ठंडा रहा। चुर्क में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में निकली धूप भी लोगों को गलन से राहत नहीं दिलाई पाई। पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का कहर जारी रहा।

- 🛑अगर शिक्षक ही चुप रह जाएं, तो स्कूल बचाएगा कौन? 📢 अब समय आ गया है, जब हम केवल पढ़ाने वाले नहीं, भविष्य बचाने वाले बनें।
- Primary ka master: स्कूल मर्ज बेसिक के लिए एक भयावह स्थिति है✍️
- 825 शिक्षकों ने गैर जनपद जाने के लिए किया आवदेन
- शिक्षक आए, फोटो खींच अपलोड की और चलते बने
- Primary ka master: कहां कितने शिक्षक सरप्लस हैं ….(लगभग) Source udise data
शीतलहर का चलेगा दौर: मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जो आंकड़े उपलब्ध हैं उससे स्थानीय स्तर पर एआई के माध्यम से अध्ययन किया गया है। इससे पता चलता है कि शीतलहर की शुरुआत पहले हो गई है। शीतलहर का दौर 16 जनवरी तक लगातार चलने की संभावना बनी है। इस बार पूरी जनवरी सर्दी का प्रकोप रहेगा।
सतर्क रहें, सूखी सर्दी बनी रहेगी: डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शीतलहर बनी रहेगी। एक नया विक्षोभ पाकिस्तान के मध्य से उठा है। इसके गुजरने के बाद फिर से सर्दी बढ़ेगी। इस तरह सर्दी कम होने की कोई संभावना नहीं है। रात का तापमान कम रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि संभव है। कोहरा भी पड़ सकता है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा कई स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।
यहां रहा इतना तापमान
यूपी में दूसरे स्थान पर नियामतपुर 4.0, फुरसतगंज (अमेठी) तीसरे स्थान पर रहा। 4.1, डिग्री मुजफ्फरनगर, बिजनौर 4.6, सुल्तानपुर 4.9, इटावा और शाहजहांपुर 5.2, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर व लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। झांसी 5.7 डिग्री के साथ 10वें स्थान पर रहा।