Home PRIMARY KA MASTER NEWS बच्चों को मदरसों तक न रखें सीमित, उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाएं : योगी

बच्चों को मदरसों तक न रखें सीमित, उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाएं : योगी

by Manju Maurya

लखनऊ। विधान परिषद में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा की मानसिकता को संकीर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक बच्चों को सिर्फ पारंपरिक मदरसों तक सीमित नहीं रखना चाहती। उन्हें मुल्ला मौलवी बनाने के बजाय डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और साहित्यकार बनाने का अवसर भी प्रदान करना चाहती है। अब कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी।

सीएम राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस में नई 30 हजार भर्तियां जल्द किए जाने की बात कही। सीएम ने कहा, प्रयागराज महाकुंभ ने प्रदेश में नए पंच तीथों को जोड़ा है, श्रद्धालु प्रयागराज से अयोध्या, काशी, गोरखपुर और मथुरा दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाकुंभ दुनिया में अब तक हुए सभी आयोजनों के रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। उन्होंने दोहराया कि महाकुंभ में सभी को अपनी दृष्टि के अनुरूप चीजें देखने को मिलीं।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम ने संयुक्त सदन में भी अभिभाषण के दौरान सपा सदस्यों के व्यवहार को संविधान सम्मत न होना बताया। कहा, लोकतंत्र में यह जरूरी नहीं है कि सभी एक-दूसरे से सहमत हों, पर राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद के प्रति जैसी अशोभनीय भाषा और नारेबाजी हुई, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें जो लोकतांत्रिक व्यवस्था दी है, उसका सम्मान करना सभी दलों का कर्तव्य है। >> योगी बोले, गंगाजल में स्वयं को शुद्ध बनाए रखने की प्राकृतिक क्षमता 

विरोधी भी महाकुंभ की आस्था में समर्पित हो गए

योगी ने कहा कि महाकुंभ ने देश की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब तक 64 करोड़ श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन में शामिल हो चुके हैं, जो रिकॉर्ड है। महान कार्यों के प्रति समाज का रवैया तीन चरणों उपहास, विरोध और स्वीकृति से गुजरता है।

■ यही हाल राम मंदिर निर्माण और महाकुंभ आयोजन के दौरान भी देखने को मिला। पहले विपक्ष ने तंज कसे, फिर विरोध किया। अंततः वे भी इसी आस्था में समर्पित हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं संगम में स्नान कर आए और नेता प्रतिपक्ष ने खुद को पहले सनातनी बताया, बाद में समाजवादी। यह उनकी स्वीकृति का प्रमाण है

मक्का और वेटिकन सिटी से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या आए

■ सीएम योगी ने कहा कि मक्का में हज के दौरान 1.4 करोड़, वेटिकन सिटी में सालभर में 80 लाख, जबकि अयोध्या धाम में मात्र 52 दिनों में 16 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। वामपंथी और समाजवादी महाकुंभ को बदनाम करने में जुटे रहे, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर उनकी नकारात्मकता को नकार दिया।

भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगता है विपक्ष

• सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया गया कि गोरखपुर बस्ती मंडल के 35 लोग लापता हैं, लेकिन वे सभी सुरक्षित अपने घर लौट आए। प्रयागराज का मेडिकल कॉलेज पूरे जिले का है और वहां होने वाली किसी भी दुर्घटना या स्वाभाविक मृत्यु की जानकारी दर्ज होती है।

■ कुछ लोगों ने इस तथ्य को तोड़-मरोड़ कर हजारों मौतों की अफवाह फैलाई, जबकि डिजिटल कुंभ प्रणाली ने 28,000 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया। विपक्ष भाजपा का विरोध करते-करते भारत विरोधी मानसिकता अपना लेता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96