Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने में फंस गए परीक्षक

प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने में फंस गए परीक्षक

by Manju Maurya

प्रयागराज, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में पहली बार एप के माध्यम से अंक अपलोड करने में हो रही परेशानी को देखते हुए परीक्षकों के सही मोबाइल नंबर क्षेत्रीय कार्यालय को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षकों के मोबाइल नंबर अपलोड करने थे। कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने त्रुटिपूर्ण मोबाइल नंबर अपलोड कर दिए। कुछ परीक्षकों के मोबाइल नंबर बदल चुके हैं।

प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने में समस्या होने पर जानकारी हुई। इस पर सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि त्रुटिपूर्ण अंकित करने या मोबाइल नंबर सक्रिय न होने के कारण मोबाइल एप/पोर्टल पर लॉगिन करते समय

■ सचिव ने संशोधन करने का दिया निर्देश

■ पहले चरण में आठ फरवरी तक होगी परीक्षा

ओटीपी प्राप्त न होने के कारण लॉगिन नहीं हो पा रहा है तो संबंधित विद्यालय से पुष्टि कर क्षेत्रीय कार्यालय को परीक्षक का सही मोबाइल नंबर अतिशीघ्र उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि संबंधित परीक्षक का मोबाइल नंबर संशोधित किया जा सके।

सभी डीआईओएस से गलत एवं सही मोबाइल नंबर का विवरण भी मांगा गया है। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रयागराज समेत आठ मंडलों में आठ फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 9977 परीक्षक लगाए गए हैं। वहीं, नौ से 16 फरवरी तक दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 9504 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96