Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी के 74 महाविद्यालयों में फ्यूचर स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे

यूपी के 74 महाविद्यालयों में फ्यूचर स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे

by Manju Maurya

लखनऊ, । प्रदेश के 74 राजकीय महाविद्यालयों में जल्द ही फ्यूचर स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से कालेजों के युवाओं को घरेलु और वैश्विक रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को एनएसडीसी अपने ‘जॉबएक्स’ नामक उन्नत रोजगार पोर्टल के माध्यम से नौकरी चाहने वाले और नियोक्ताओं को जोड़ेगा। एनएसडीसी अन्तराष्ट्रीय स्तर भी रोजगार के अवसर तलाशेगा।

कालेजों के युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान ही कौशल विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित करने के लिए एनएसडीसी ने पूरे देश में वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत कालेजों में फ्यूचर स्किल सेंटर एवं अंतरराष्ट्रीय

कौशल प्रशिक्षण के लिए नाम मात्र का शुल्क

एनएसडीसी अपने उन्नत रोजगार पोर्टल ‘जॉबएक्स’ के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार हासिल करने में सहायता भी करेगा। ‘जॉबएक्स’ नौकरी चाहने वाले और नियोक्ताओं को जोड़ने का कार्य करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कम आय वर्ग के युवाओं के लिए भी सुगम हो सके इसके लिए सीएसआर और उद्योगों की भागीदारी से कौशल प्रशिक्षण के लिए नाम मात्र के शुल्क से प्रारम्भकिया जाएगा।

अकादमियां स्थापित की जा रही है। यूपी में भी एनएसडीसी ने प्रदेश भर के अलग अलग जिलों के राजकीय महाविद्यालयों को इसके लिए चिन्हित किया है। प्रदेश के 46 जिलों के इन 74 महाविद्यालयों

■ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम सहयोग करेगा

■ युवाओं को जॉबएक्स पोर्टल से नियोक्ताओं से जोड़ेगा निगम

में प्रथम चरण में एनएसडीसी नए सत्र में फ्यूचर स्किल सेंटर स्थापित करने जा रहा है। इन सेंटरों में विद्यार्थियों को उनके मन के अनुरूप व उद्योगों के अनुकूल विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

■ एनएसडीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार तलाशेगा

युवाओं को विदेशों में मिलेंगे रोजगार के मौके

प्रशिक्षित युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी एनएसडीसी पूरा सहयोग करेगा। दूसरे देशों में विभिन्न ट्रेडों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देकर वहां के रोजगार के लिए पहले भी युवाओं को एनएसडीसी तैयार करता रहा है। हाल के दिनों में इजराइल ने 5000 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग की है, वहीं जर्मनी और जापान में भी स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता है। एनएसडीसी इंटरनेशनल गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों और अफ्रीका में भी अपने प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर तलाशने में जुटा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96