Home PRIMARY KA MASTER NEWS माध्यमिक शिक्षा निदेशक व डीआईओएस फिर तलब

माध्यमिक शिक्षा निदेशक व डीआईओएस फिर तलब

by Manju Maurya

विधान परिषद सभापति ने समुचित जवाब नहीं मिलने पर चार मार्च को फिर से अपने कक्ष में माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं रायबरेली के डीआईओएस को तलब किया है। दोनों अधिकारियों को चार मार्च को दोपहर चार बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव अथवा विशेष सचिव के साथ सभापति के कक्ष में उपस्थित होने को कहा गया है।

दरअसल, सदन को गलत सूचना देने के आरोप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक व रायबरेली के डीआईओएस को विधान परिषद सभापति ने मंगलवार को अपने कक्ष में तलब किया था। दोनों अधिकारी आज सभापति के समक्ष शाम चार बजे उपस्थित हुए और अपनी बात रखी लेकिन सभापति द्वारा यह पूछे जाने पर कि पीठ से तीन-तीन बार आदेश दिए जाने के बाद भी उसका अनुपालन क्यों नहीं किया गया। इसका समुचित जवाब दोनों अधिकारियों की ओर से नहीं मिलने पर सभापति ने चार मार्च को फिर से दोनों को तलब किया है।

यह है मामला

रायबरेली के वसी नकवी नेशनल इंटर कालेज में 30 सितम्बर 1992 को प्रवक्ता (संस्कृत) के पद पर नियुक्त प्रदीप कुमार को 21 मई 2022 को निलम्बित कर दिया गया था। रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआओएस) द्वारा निलम्बन का पहले अनुमोदन कर दिया गया और फिर बाद में अनुमोदन को वापस ले लिया गया। इस दौरान 21 माह से प्रदीप को वेतन का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। 6 फरवरी 2024 को सदन में जब इस मामले को उठाया गया तब माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा कहा गया कि फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर कूटरचित तरीके से नौकरी प्राप्त की गई थी। उनसे रिकवरी करने के निर्देश जारी करने वाले हैं। दो सालों में सदन में चार बार उठ चुके इस प्रकरण को शुक्रवार को शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने फिर से उठाया था

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96