Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपीआई लाइट से एक बार में ₹1000 तक लेनदेन

यूपीआई लाइट से एक बार में ₹1000 तक लेनदेन

by Manju Maurya

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने यूपीआई लाइट में एक बार में प्रति लेनदेन की सीमा को बढ़ा दिया है। अब ग्राहक एक बार में अधिकतम 1000 रुपये तक का लेनदेन कर पाएंगे। पहले यह सीमा 500 रुपये थी। इसके साथ वॉलेट में राशि रखने की सीमा को दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है। एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार, ये नई सीमाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

हाल ही में अपने नवीनतम सर्कुलर के माध्यम से एनपीसीआई ने यूपीआई लाइट के लिए नई सीमाओं की घोषणा की है। यह निर्णय पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषणा के अनुरूप लिया गया है। इसके जरिए छोटे मूल्य के लेनदेन को और आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एनपीसीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे इन नई सीमाओं को लागू करने के लिए तुरंत आवश्यक बदलाव करें।

बैंक खाते से खुद जुड़ जाएगी धनराशि

UPI

LITE

इन मामलों में पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं

एनपीसीआई के नए सर्कुलर के मुताबिक, इसके साथ ही यूपीआई लाइट के उपयोगकर्ताओं को पांच सौ रुपये से नीचे के भुगतान पर पिन नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा एनपीसीआई ने बैंकों से उन यूपीआई लाइट खातों की पहचान करने के लिए कहा गया है, जिनमें पिछले छह महीनों में कोई लेनदेन नहीं हुआ है। इन खातों में शेष राशि बैंक खाते में वापस भेज दी जाएगी।

इसी के साथ ऑटो टॉप-अप की सुविधा भी लागू हो गई है। यानी बैलेस कम होने पर सीधे बैंक खाते से राशि अपने आप कटकर यूपीआई लाइट वॉलेट में जुड़ जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को यह सुविधा सक्रिय करनी होगी। उपभोक्ता ऐप में अपने प्रोफाइल पर क्लिक करें। वहां यूपीआई लाइट का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। उसके बाद ऐड मनी का विकल्प आएगा, जिसमें रकम भरकर अपना बैंक चयनित करें और फिर पिन डालकर रकम को जोड़ें। ग्राहक ऑटो टॉप-अप की सीमा भी निर्धारित कर सकते हैं। यूपीआई लाइट वॉलेट में 5000 रुपये तक रख सकते हैं।

वॉलेट की रकम बैंक खाते में भेजने की सुविधा जल्द

इससे पहले राष्ट्रीय भुगतान निगम ने यूपीआई लाइट वॉलेट की शेष रकम को बैंक खाते में भेजने की सुविधा शुरू करने का निर्देश भुगतान सेवा प्रदाता बैंकों और ऐप्स कंपनियों को दिया है। यह यह सुविधा 31 मार्च तक शुरू हो जाएगी। वर्तमान में, यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता अपने वॉलेट में रकम तो डाल सकते हैं लेकिन उसे वापस निकालने का कोई विकल्प नहीं मिलता।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96