बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर और एक से दूसरे जिले में पारस्परिक तबादले में नियम अलग-अलग हैं। जिले के अंदर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक से पारस्परिक तबादला नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर एक से दूसरे जिले में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है यानि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक से जोड़ा बनाकर पारस्परिक स्थानांतरण का लाभले सकते हैं। अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए एक से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे, जबकि जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दो से 11 अप्रैल तक प्रस्तावित हैं।

- उत्तर प्रदेश – CS-SP गोयल ने पेट्रोल,डीजल और LPG आदि की सुचारू आपूर्ति हेतु कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी !!
- 13 मार्च कों इस जनपद में रहेगा अवकाश
- CTET Feb-2026 ANSWER KEY : सीटेट की आंसर की जारी,यहां से करें डाउनलोड
- प्रारूप पर फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा तलब
- पी०एम० पोषण / मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों एवं आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में ।