Home News UP में सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर

UP में सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर

by Manju Maurya

41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊः सरकार ने बुधवार को 41 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया। फर्रुखाबाद के एसडीएम पद पर तैनात संजय कुमार सिंह को लखनऊ मंडी परिषद का उप निदेशक व लखनऊ मंडी परिषद के उप निदेशक पद पर तैनात जैनेंद्र सिंह को एडीएम प्रशासन देवरिया बनाया गया है।

इसमें खालिद अंजुम को एसडीएम हमीरपुर से एडीएम (न्यायिक) सीतापुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव को एसडीएम अयोध्या से एडीएम (न्यायिक) बदायूं, जयजीत सिंह हौरा को एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) महाराजगंज, दिग्विजय कुमार

सिंह को एसडीएम अमेठी से एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात, अनिल कुमार को एसडीएम सीतापुर से एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी, दिनेश कुमार को एसडीएम बहराइच से एडीएम (न्यायिक), फर्रुखाबाद, अशोक कुमार को एसडीएम मऊ से एडीएम (न्यायिक) श्रावस्ती, सौरभ शुक्ला को एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत, रंजीत कुमार को एसडीएम फिरोजाबाद से एडीएम (न्यायिक) अंबेडकरनगर और आशुतोष कुमार राय को एसडीएम रायबरेली से अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद पद पर भेजा गया।

शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।  

अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। 

उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है। 

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बंदायू बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्वार्थ नगर बनाया गया है। 

संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरय्या बनाया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। 

तबादलों के इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96