Home PRIMARY KA MASTER NEWS पावर जॉब्स : ड्राइवर के 2756 पदों पर मौके

पावर जॉब्स : ड्राइवर के 2756 पदों पर मौके

by Manju Maurya

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने वाहन चालक के 2756 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों /अधीनस्थ कार्यालयों में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है।

योग्यता : दसवीं पास या समकक्ष

योग्यता हो। हल्के या भारी वाहन चलाने का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो।

वेतन: 20,800 से 65,900 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।

चयन प्रक्रियाः लखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

600 रुपये। राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीम लेयर), ईडब्ल्यूएस / अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये।

आवेदन प्रक्रिया

■ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.

rajasthan.gov.in/) पर जाएं।

■ होम पेज पर नीचे की ओर कई विकल्प दिए गए हैं। इनमें से ‘रिक्रूटमेंट एडवर्टाइजमेंट’ विकल्प पर क्लिक करें।

■ नए वेब पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन्न दिखाई देंगे। इनमें

से Driver 2024 के आगे

Detailed Advertisement लिंक पर क्लिक करें।

■ नये पेज पर विज्ञापन का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा। अभ्यर्थी इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी

योग्यता की जांच कर लें।

■ होमपेज पर वापस आएं और ‘अप्लाई ऑनलाइन’ का विकल्प पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर लॉगइन पर क्लिक करें।

■ नये पेज पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। इससे नया पेज खुलेगा। यहां डैशबोर्ड पर ‘ऑनलाइन रिक्रूटमेंट’ पर क्लिक करें।

■ यहां संबंधित पद की भर्ती का लिंक दिखाई देगा। इसके सामने दिए ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करें।

■ नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें।

■ इसके बाद ‘सब्मिट’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद ‘ओके’ का बटन दबाना है। इससे शुल्क भुगतान का पेज खुल जाएगा।

■ आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ई-मित्र के जरिए कर सकते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96