Home PRIMARY KA MASTER NEWS 1636 वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयोग को भेजा प्रस्ताव : डॉ. अरुण

1636 वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयोग को भेजा प्रस्ताव : डॉ. अरुण

by Manju Maurya

वन मंत्री ने कहा- अवैध खनन में मिर्जापुर, सोनभद्र और ललितपुर आगे

लखनऊ। विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वन रक्षकों के रिक्त 1636 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। उन्होंने अवैध खनन, अवैध कटान और अतिक्रमण के लिहाज से संवेदनशील जिलों की जानकारी भी सदन में रखी।

भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में प्रश्न लगाया था। अपने जवाब में वन मंत्री ने कहा कि अवैध खनन के प्रकरणों में सबसे ज्यादा संवेदनशील मिर्जापुर, सोनभद्र, ओबरा, ललितपुर और काशी वन्यजीव प्रभाग वाराणसी हैं। इसी तरह से अवैध कटान के प्रकरणों में सर्वाधिक संवेदनशील गोरखपुर, रामपुर, गोंडा, ललितपुर और सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर हैं। अतिक्रमण के प्रकरणों में सर्वाधिक संवेदनशील जिले लखीमपुर खीरी, चंदौली, रामपुर, कैमूर वन्यजीव एवं रेनुकूट क्षेत्र हैं।

वन मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय वन अधिकारी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी और वन दरोगा के पद पर पर्याप्त अधिकारी व कर्मचारी उपलब्ध हैं। वन रक्षक के स्वीकृत 3913 पदों के सापेक्ष 2277 कार्यरत हैं। ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सवाल के जवाब में वन मंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में मांगी गई सूचना का शासन स्तर पर परीक्षण करवाया जा रहा है। ब्यूरो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96