Home PRIMARY KA MASTER NEWS सिपाही भर्ती : 60 हजार सफल अभ्यर्थियों में 12 हजार महिलाएं

सिपाही भर्ती : 60 हजार सफल अभ्यर्थियों में 12 हजार महिलाएं

by Manju Maurya

लखनऊ। होली से पहले प्रदेश में हजारों परिवारों में खुशी के रंग बिखेरते हुए आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। सफल उम्मीदवारों में 12,048 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

इस भर्ती के तहत सिपाही के कुल 60,244 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जारी परिणाम में अनारक्षित श्रेणी में 24,102, गरीब सवर्णों के आरक्षण के तहत 6,024, ओबीसी श्रेणी में 16,264, अनुसूचित जाति श्रेणी में 12,650 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 1,204 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। हालांकि अनारक्षित श्रेणी में भी ओबीसी, एससी व एसटी के कई अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिसके कारण अंतिम परिणाम में इनकी संख्या सामान्य श्रेणी से बहुत अधिक है। अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने बताया कि इस भर्ती के लिए 23 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक 48 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को प्रदेश के 67 जिलों में हुई थी। लिखित परीक्षा परिणाम पिछले साल नवंबर में जारी हुआ था। लिखित परीक्षा में कुल विज्ञापित पदों के 2.5 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज की जांच और शारीरिक परीक्षण के लिए चुना गया। दस्तावेज की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंकों (नार्मलाइज स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया गया है। अभ्यर्थी लंबे समय से अंतिम परिणाम की राह देख रहे थे, पर होली से ठीक पहले भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी कर त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी। बोर्ड ने सभी प्रतिभागियों को होली की शुभकामनाएं भी दी है।

आरक्षित के बराबर ही अनारक्षित श्रेणी में चुने गए ओबीसी अभ्यर्थी

अंतिम परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के 12,937 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जबकि ओबीसी वर्ग के 16,264 आरक्षित पदों के सापेक्ष 32,052 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अनुसूचित जाति के 12,650 पदों के सापेक्ष 14,026 और अनुसूचित जनजाति के 1,204 पदों के सापेक्ष 1,229 अभ्यर्थी सफल हुए 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी आज करेंगे

उपवास: एक ओर जहां 60,244 पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी होली की खुशी मनाएंगे, वहीं 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, नियुक्ति की मांग को लेकर होली पर एक दिन के लिए उपवास करेंगे। यह अभ्यर्थी लंबे समय से लखनऊ के ईको गार्डन में धरने पर बैठे हैं। शिक्षक भर्ती का यह मामला लगातार अदालतों में फंसा हुआ है और अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

सफलता आपकी मेधा, प्रतिभा व कौशल का परिणाम : योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित सभी 60,244 मेधावी और ऊर्जावान युवाओं को सफलता की हार्दिक बधाई। यह अत्यंत खुशी की बात है कि 12,048 बेटियां भी प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रही हैं। शुचितापूर्ण रीति-नीति और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से हुई परीक्षा में मिली सफलता आपकी मेधा, प्रतिभा और कौशल का परिणाम है, आपके गुरुजनों और अभिभावकों का आशीर्वाद है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96