Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP : फेरबदल 32 आईपीएस अफसरों के तबादले

UP : फेरबदल 32 आईपीएस अफसरों के तबादले

by Manju Maurya

लखनऊ,  प्रदेश सरकार ने मंगलवार को यूपी पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल करते हुए एक एडीजी समेत 32 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें एसपी से डीआईजी पद पर प्रोन्नत हुए 12 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई। इसी तरह पीएसी की सात वाहिनियों के सेनानायक भी बदले गए हैं। सरकार ने सोमवार रात को 17 डिप्टी एसपी के भी तबादले किए थे।

इस फेरबदल के मुताबिक सीबीसीआईडी के एडीजी एल.वी. एंटनी देव कुमार को नियम व ग्रंथ का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा प्रतीक्षा में चल रहे डीआईजी अतुल शर्मा को कानपुर में पीएसी अनुभाग के डीआईजी पद पर भेजा गया है। आईपीएस हेमंत कुटियाल को एसएसएफ का डीआईजी, शालिनी को पीएसी मुरादाबाद का डीआईजी, स्वप्निल ममंगाई को डीआईजी पीएसी मेरठ, प्रदीप कुमार डीआईजी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ, अरुण कुमार श्रीवास्तव डीआईजी पीएसी अयोध्या, सूर्यकांत त्रिपाठी को डीआईजी फायर, विकास कुमार वैद्य को डीआईजी स्थापना, राजेश कुमार सक्सेना को डीआईजी पीटीसी सुलतानपुर, सुनीता सिंह को डीआईजी पीएसी, कमला प्रसाद यादव को डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संस्थान, तेज स्वरूप सिंह को डीआईजी कार्मिक, ह्दयेश कुमार को डीआईजी ईओडब्ल्यू बनाया गया है। इसके अलावा एसपी कानून-व्यवस्था शैलेन्द्र कुमार राय को लोक शिकायत मुख्यालय का एसपी, बरेली के सहायक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार को शाहजहांपुर का एएसपी नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर आयुष श्रीवास्तव को उनके पद पर ही एएसपी बना दिया गया है।

इसी तरह झांसी के सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को सम्भल का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस बजरंग बली को कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक, दिनेश यादव को पीएसी 41 वीं वाहिनी गाजियाबाद का सेनानायक, अजय प्रताप को सोनभद्र की 48 वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96