प्रयागराज। सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 रविवार से शुरू हो गई। 268 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय में 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन सामान्य अध्ययन व हिंदी निबंध के अनिवार्य प्रश्नपत्रों की परीक्षा में 89.97 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक की पहली पाली की परीक्षा में सामान्य अध्ययन व हिंदी निबंध के प्रश्नपत्रों की डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में वैकल्पिक विषय फसल सुरक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। सामान्य अध्ययन की परीक्षा में अभ्यर्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की परिभाषा पूछी गई। यह भी पूछा गया कि
कृषि के वाणिज्यीकरण व न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में आए सवाल
वैक्सीन थेरेपी क्या है और यह कैसे काम करती है? प्लाज्मा थेरेपी क्या है और यह कैसे काम करती है?
न्यूनतम समर्थन मूल्य से आप क्या समझते हैं, यह सवाल भी आया। साथ ही आर्थिक संकट की व्याख्या करने को भी कहा गया। इनके अलावा ये सवाल भी आए कि न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड क्या है? पारंपरिक खेती क्या है? स्वदेशी
आंदोलन व पीली क्रांति के बारे में भी पूछा गया। उत्तर प्रदेश स्थित तीन कृषि जलवायु क्षेत्रों के नाम भी पूछे गए। जैविक खेती पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखने के लिए भी आया। भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं पूछी गईं।
देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की चुनौतियों व अवसर के बारे में प्रश्न आया। कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों की व्याख्या करने को कहा गया। कृषि के वाणिज्यीकरण और पंचायती राज व्यवस्था पर संक्षिप्त नोट लिखने के लिए आया। जैविक खेती पर भी संक्षिप्त टिप्पणी लिखनी थी और गांधी जी के विभिन्न आंदोलन की व्याख्या भी करनी थी। फसल सुधार के लिए जैव प्रौद्योगिकी की व्याख्या करने के लिए आया।
हिंदी निबंध के प्रश्नपत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, वैश्विक परिदृश्य और जलवायु परिवर्तन, भारत में प्राकृतिक आपदाएंः प्रकार,
कारण और निदान, राष्ट्रीय योजना के उद्देश्य और विशेषताएं: चिंता और चिंतन, आधुनिक विश्व में युद्ध और उनका अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर प्रभाव, वर्तमान भारतीय समाज में साहित्य और संस्कृति का बदलता परिदृश्य जैसे विषयों में निबंध लिखने के लिए आया। इसके अलावा दिए गए अवतरण से विभिन्न सवाल पूछे गए।
वाक्य सुधार के साथ अज्ञ, निंदा, अनुराग व संकल्प के विलोम शब्द, जल, पर्वत, परिचर्या व गुप्त के दो-दो पर्यायवाची शब्द, गोधूम, मुष्टि, साधु व बुभुक्षा जैसे तत्सम शब्दों के तद्भव रूप पूछे गए। मुहावरे, लोकोत्तियों के साथ वाक्यों के हिंदी से अंग्रेजी व अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद आया। पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत कृत कुल 1905 में से 1712 अभ्यर्थी उपस्थित व 193 अनुपस्थित और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 940 में से 831 उपस्थित व 109 अनुपस्थित रहे।