Home PRIMARY KA MASTER NEWS 60 हजार पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग एक साथ होगीः योगी

60 हजार पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग एक साथ होगीः योगी

by Manju Maurya

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा का बेहतर माहौल देने के लिए

बड़े सुधार किए गए हैं। एक तरफ यूपी में सात पुलिस कमिश्नरेट बनाए, वहीं जनपद स्तर पर भी बेहतर ढांचा खड़ा किया गया। आठ साल में 2.12 लाख से ज्यादा पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई। इनमें से 1.56 लाख पुलिसकर्मी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जबकि 60 हजार से अधिक की भर्ती अभी संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में यूपी में मात्र 6000 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो सकती थी। लेकिन अब जिन 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है, सबकी ट्रेनिंग एक साथ होगी।

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित विकास उत्सव के शुभारंभके बाद सीएम योगी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया तो उसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में हरेक व्यक्ति ने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया पैदा किया जबकि आज सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज दिया है, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। नए. रोजगार के सृजन किए हैं। एमएसएमई को पुनर्जीवित किया है। इन सबसे उत्तर प्रदेश में निवेश का नया युग आया है। सीएम ने कहा कि पीएसी की कंपनियां जो दंगाइयों के लिए काल होती थीं, उन्हें पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। हमने सभी कंपनियों को बहाल किया है।

पुलिसकर्मियों के लिए हाईराइज

बिल्डिंग मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर जोन स्तर पर एडीजी और रेंज स्तर पर आईजी रैंक के अफसर की तैनाती की गई। पुलिस कार्मिकों के लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं होती थी। अब हर जिले में जो हाईराइज बिल्डिग होगी वह पुलिसकर्मियों के लिए होगी।

केंद्र की 45 योजनाओं में यूपी है सिरमौर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस यूपी को 2017 के पहले देश के विकास में बैरियर माना जाता था, वही पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ साल में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यूपी, केंद्र की 45 से अधिक योजनाओं में या तो नम्बर एक है या फिर अग्रणी भूमिका में है। यह उपलब्धि प्रदेश ने अपनी युवा शक्ति, श्रमिक शक्ति एवं किसानों के कठिन परिश्रम के बल पर प्राप्त किया है।

यूपी की सुरक्षा बनी नजीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, गरीब भुखमरी की चपेट में था, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर संकट था। जबकि आज डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर है, महिलाएं सशक्त हैं, युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीब खुशहाल हुआ है। विकास के साथ यूपी की सुरक्षा व्यवस्था देश में नजीर बनी हुई है।

योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की जो प्रक्रिया प्रारंभ हुई यह हमारे संकल्प का हिस्सा था। उस संकल्प के तहत हम लोगों ने, भाजपा ने 2017 में जनता जनार्दन के सामने वादा किया था कि सबको सुरक्षा देंगे, सबको सम्मान देंगे। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर जरूरतमंद को उपलब्ध करवाएंगे। सरकार ने इन सभी वादों को पूरा कियाहै। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96