KVS प्रवेश 2025-26 : KVS एडमिशन सत्र 2025-26 महत्वपूर्ण जानकारियां… देखें
KVS द्वारा सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन गाइडलाइन जारी कर दी गई है..
.
Admission गाइडलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है…
.
1. KVS में बाल वाटिका और कक्षा 1 में सभी सीटों के लिए फ्रेश एडमिशन होता है.. इनके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा..
आवेदन 07 मार्च,2025 से शुरू होंगे.. आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है..
.
जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित उसकी लिस्ट KVS द्वारा जारी कर दी गई है… आप लोग सूची देखकर ही आवेदन करें कि अपने KV में किस क्लास में ऑनलाइन एडमिशन हो रहा है और किस क्लास में ऑफलाइन आवेदन…
.
.
2. कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा.. यदि उस विद्यालय द्वारा वेकेंट पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं तो.. अगर किसी विद्यालय में किसी कक्षा में सारी सीटें भरी हुई है तो वहां एडमिशन नहीं हो पाएगा..
.
क्लास 2 से ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवदेन 02 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे.. और 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा..
.
3. जो अभिभावक सरकारी सेवाओं में है उनके बच्चों का एडमिशन KVS में आसान हो जाता है.. फॉर्म भरते वक्त सर्विस कैटगरी सावधानी पूर्वक भरें… और.. आपके कितने ट्रांसफर हो चुके हैं… उसकी सही जानकारी दें.. किसी के ज्यादा ट्रांसफर हो तो एडमिशन भी उतना ही आसान होता है…
.
KVS की विभिन्न एडमिशन श्रेणियां है –
1.. केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए..
2. केन्द्र सरकार के स्वायत्त निकाय..
3.. राज्य सरकार के कर्मचारी..
4.. राज्य सरकार के स्वायत निकाय..
5.. जो किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है..
प्रोजेक्ट वाली KV में 6 श्रेणियां होती है एडमिशन की। श्रेणी 1 में प्रोजेक्ट वाले कर्मचारी आते हैं।
.
इन श्रेणियों के आधार पर एडमिशन हेतु प्राथमिकता तय होती है.. अब मान लो 2 विद्यार्थी है.. एक विद्यार्थी केटेगरी 1 का है और एक केटेगरी 3 का है तो.. केटेगरी 1 वाले विद्यार्थी का एडमिशन पहले होगा..
.
इसके अलावा कास्ट कैटगरी भी मायने रखती है.. आरक्षण का भी दायरा है..
.
प्रोजेक्ट वाले विद्यालयों में श्रेणी 1 में उस प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं…
.
4. RTE में केवल कक्षा 1 में ही एडमिशन हो सकता है.. बाकी क्लासेज में नहीं.. यदि बाल वाटिका नहीं है तो…
.
और यदि उस विद्यालय में बाल वाटिका संचालित है तो RTE में एडमिशन बाल वाटिका में ही होंगे…
.
यदि किसी विद्यालय में बाल वाटिका पहले से संचालित है तो कक्षा 1 में खाली सीटों पर ही आवेदन होंगे…
.
5. आयु – ये सबसे महत्वपूर्ण है एडमिशन के लिए..
अगर आपको अपने बच्चे का एडमिशन कक्षा 1 में करवाना है तो बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक 6 साल से कम न हो और 8 साल से ज्यादा नहीं हो..
कक्षा 1.. 6-8 वर्ष
कक्षा 2.. 7 – 9 वर्ष..
कक्षा 3.. 8 – 10 वर्ष..
कक्षा 4.. 9 – 11 वर्ष..
कक्षा 5…. 9 से 11 वर्ष..
कक्षा 6… 10-12
कक्षा 7.. 11-13
कक्षा 8… 12-14
कक्षा 9.. 13-15
और ऐसे सभी कक्षाओं के लिए Age criteria है… इसका ध्यान अवश्य रखें…
.
क्लास 1 के लिए पहली लिस्ट 25 मार्च, 2025 को प्रकाशित की जाएगी… और बाल वाटिका के लिए 26 मार्च, 2025 को।
.
6. सिंगल गर्ल चाइल्ड वाला कोटा अब खत्म कर दिया गया है,पिछले वर्ष ही।
.
7. ट्रांसफर पर मिलने वाले प्रवेश का लाभ सिर्फ Central Government Employees को ही दिया जाएगा…
.
8. प्रोजेक्ट वाले विद्यालयों में ग्रैंड चाइल्ड को मिलने वाला प्रवेश समाप्त कर दिया गया है…
.
बाल वाटिका की कक्षाओं हेतु आयु सीमा..
.
बाल वाटिका 1.. 3 से 4 साल
बाल वाटिका 2. 4 से 5 साल
बाल वाटिका 3.. 5 से 6 साल….
.
नोट – आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर देवें.. बच्चे का Birth Certificate सबसे महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है एडमिशन के लिए.. बाकी जो भी डॉक्युमेंट हैं.. वे भी जरूरी होते हैं.. एडमिशन होने के बाद सभी डॉक्युमेंट चाहिए होते हैं.. बाकी ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त भी डॉक्युमेंट अपलोड करना होगा..
✍️ *निर्भय सिंह,लखनऊ*


