Home PRIMARY KA MASTER NEWS 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर! CGHS वालों को कैसे मिलेगा फायदा, यहां जानिए सबकुछ

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर! CGHS वालों को कैसे मिलेगा फायदा, यहां जानिए सबकुछ

by Manju Maurya

8th Pay Commission: जनवरी 2025 में खबर आई थी कि सरकार CGHS की जगह ‘सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज एंड पेंशनर्स हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम’ (CGEPHIS) ला सकती है. लेकिन, अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

8th Pay Commission CGHS: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की घोषणा की थी. इस आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश करना है. लेकिन इस बार सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आयोग CGHS (केंद्रीय स्वास्थ्य योजना) को बदलने की सिफारिश करेगा?

CGHS क्या है?

CGHS वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है. हालांकि, इस योजना की कई समस्याएं सामने आई हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि CGHS का नेटवर्क पूरे देश में नहीं फैला है. छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिल पाता.

पिछले दो वेतन आयोगों (6वें और 7वें) ने भी CGHS को बदलने की सिफारिश की थी. 6वें वेतन आयोग ने एक वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का सुझाव दिया था. वहीं 7वें वेतन आयोग ने स्पष्ट कहा था कि हेल्थ इंश्योरेंस ही दीर्घकालिक समाधान हो सकता है.

CGHS वालों को मिलेगा फायदा

जनवरी 2025 में खबर आई थी कि स्वास्थ्य मंत्रालय CGHS की जगह ‘सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज एंड पेंशनर्स हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम’ (CGEPHIS) ला सकता है. इस योजना को IRDAI रजिस्टर बीमा कंपनियों के माध्यम से लागू किया जा सकता है.

8वें वेतन आयोग के सामने यह बड़ा सवाल होगा कि क्या वह इस दिशा में कोई ठोस सिफारिश करता है. अगर नई योजना लागू होती है तो कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो छोटे शहरों में रहते हैं और वर्तमान में CGHS का लाभ नहीं उठा पाते.

8वें वेतन आयोग पर सबकी निगाहें

विशेषज्ञों का मानना है कि एक बीमा आधारित योजना से कैशलेस इलाज की प्रक्रिया आसान होगी और अधिक अस्पताल इस नेटवर्क में शामिल होंगे. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. सभी की निगाहें अब 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो अगले कुछ महीनों में सामने आ सकती है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96