कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र दिनांक *20, मार्च 2025* का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जिसके द्वारा वार्षिक कैलेंडर, गतिविधियों एवम महत्वपूर्ण दिवसों की सूची जारी की गई है।

अग्रेतर शिक्षा, मंत्रालय भारत सरकार के संलग्न पत्र द्वारा *दिनांक 22अप्रैल, 2025* को विद्यालयों में *पृथ्वी दिवस* *(Earth Day)* के आयोजन हेतु निर्देश प्रदान किए गए हैं। उक्त के सम्बन्ध में निम्नवत निर्देशित किया गया है-
👉 दिनांक *22 अप्रैल, 2025* को *पृथ्वी दिवस* के आयोजन हेतु *Eco Clubs* के माध्यम से *”QR Codes For Flora”* नाम से पहल की जा रही है।
👉उक्त पहल का उद्देश्य *डिजिटल दक्षता* को विकसित करना तथा *मिशन लाइफ* के उद्देश्यों को बढ़ावा देना है।
👉उक्त पहल *डिजिटल नवाचार* के साथ *पर्यावरण जागरूकता* से संबंधित है।
👉”*QR Codes For Flora* गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के अंदर अथवा बाहर *वनस्पतियों की पहचान* किया जाना तथा प्रत्येक प्रजाति के बारे में व्यापक जानकारी वाले *QR codes* तैयार करके उसके विवरण का अभिलेखीकरण किया जाना है।
👉 उक्त गतिविधि के क्रियान्वयन हेतु *SOP* भारत सरकार के पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित है।
👉समस्त विद्यालय *QR Codes For Flora* से संबंधित गतिविधियों को इस हेतु विकसित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अतः निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के समस्त परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवम मान्यता प्राप्त विद्यालयों में *पृथ्वी दिवस* का आयोजन किए जाने तथा उक्त गतिविधि को *पोर्टल पर अपलोड* किए जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक*
*स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश*