Home PRIMARY KA MASTER NEWS संगीत व कला से सीखेंगे शिक्षक, डायट में बनेगी लैब

संगीत व कला से सीखेंगे शिक्षक, डायट में बनेगी लैब

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण व पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संगीत व कला की लैब सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में बनाई जाएंगी। इनके माध्यम से शिक्षकों को सीखने की बेहतर क्षमता का विकास किया जाएगा। वहीं हर डायट में स्मार्ट क्लास भी बनेंगी। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवायजरी बोर्ड (पीएबी) ने 200 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।

प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न स्तर पर कवायद की जा रही है। इसी क्रम में शिक्षकों की नवाचार सुविधाएं बढ़ाने व उनके सीखने की क्षमता में सुधार के लिए कवायद की जा रही है। इसी क्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सभी डायट में म्यूजिक व आर्ट लैब की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सभी डायट में शोध व नवाचार प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक पवन सचान ने बताया कि संस्थान के लखनऊ स्थित निदेशालय में टीचर्स

200 करोड़ से चमकेंगी प्रदेश की डायट, एससीईआरटी में बनेगा टीटीएमएस सिस्टम ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (टीटीएमएस) की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित टीटीएमएस से जिलों में होने वाले प्रशिक्षण की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। हमारा प्रयास होगा कि शिक्षक के विषय के अनुसार ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करें और उसके अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए।

जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण

पवन सचान ने बताया कि इस बार हम अप्रैल के अंत से ही शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर देंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इस बार जून तक प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाएगा। ताकि जुलाई से जब दोबारा सत्र शुरू हो तो शिक्षक सिर्फ पठन-पाठन के काम में रहें। बार-बार उन्हें प्रशिक्षण के लिए निदेशालय या डायट के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने बताया कि हर डायट में चार स्मार्ट क्लास बनेगी। इससे डीएलएड प्रशिक्षुओं का पठन-पाठन बेहतर होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96