Home PRIMARY KA MASTER NEWS विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 के शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग को लेकर एक मई को प्रदेशभर में बीएसए कार्यालयों पर धरना देंगे शिक्षक

विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 के शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग को लेकर एक मई को प्रदेशभर में बीएसए कार्यालयों पर धरना देंगे शिक्षक

by Manju Maurya

लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 के शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक एक मई को बीएसए कार्यालयों पर धरना देंगे। यह निर्णय शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, मंत्री व प्रांतीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शिक्षक एक मई को सभी जिलों के बीएसए कार्यालयों पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 तथा अन्य ऐसे परिषदीय शिक्षकों (जिनकी भर्ती का विज्ञापन 1 अप्रैल 2005 से पूर्व हुआ था, किंतु नियुक्ति उसके बाद हुई थी) को पुरानी पेंशन देने के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की गई।

इसके साथ ही तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक करने, शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, जिले के अंदर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय व सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को परस्पर तबादले की व्यवस्था देने, शिक्षकों के सामान्य तबादले करने, एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले में वरिष्ठता के आधार पर कम से कम 50 फीसदी अंक निर्धारित किया जाना चाहिए।

संगठन संघ के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आकांक्षी जिलों के शिक्षकों को भी सामान्य तबादले का लाभदेने, मानव संपदा पोर्टल में उचित संशोधन करने, नामांकन के लिए बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के नियमों में शिथिलता देने, दिव्यांग वाहन भत्ता की बढ़ी हुई राशि के भुगतान की मांग धरने में शामिल होगी। बैठक में कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96