Home PRIMARY KA MASTER NEWS चयन वेतनमान में प्रथम नियुक्ति कैडर दर्ज न होने से शिक्षक परेशान

चयन वेतनमान में प्रथम नियुक्ति कैडर दर्ज न होने से शिक्षक परेशान

by Manju Maurya

उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में चयन वेतनमान के लिए शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर से ई सर्विस बुक में प्रथम नियुक्ति कैडर दर्ज न किए जाने से शिक्षकों की चयन वेतनमान प्रक्रिया में शिथिलता देखी जा रही। 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद शिक्षकों को चयन वेतन का लाभ दिया जाता है। साल 2025 में लगभग 1000 शिक्षक इसके हकदार बने हुए है। जिसमें 2004, 2009 और 2010 विशिष्ट बीटीसी बैच के नियुक्त शिक्षक शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर उनकी सर्विस बुक में इनिशियल कैडर अंकित ना होने के कारण चयन वेतनमान की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है।

बीएसए संगीता सिंह के द्वारा पत्र जारी किए जाने के बाद भी ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी व पटल सहायक आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। शिक्षक फाइल जमा करने के लिए जाते हैं तो उन्हें अलग-अलग वजह बताकर वापस कर दिया जाता है। एफ 84, सफीपुर, औरास, मियागंज समेत लगभग सभी ब्लॉकों में मनमानी की जा रही। कई ब्लॉकों में पटल सहायक चयन वेतनमान की फाइल जमा करने के एवज में सुविधा शुल्क की भी बात रख रहे हैं। तमाम शिक्षकों ने नाम सामने न आने की शर्त पर इसकी जानकारी भी है। उनका कहना है कि जो शिक्षक बीआरसी के मानकों पर खरा उतर रहा है उसकी फाइल जमा करके चयन वेतनमान के लिए आगे उसे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96