फर्जी दस्तावेजों के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने के आरोप में वर्ष 2015-20 के दौरान 32 शिक्षक बर्खास्त किए गए हैं। वेतन के रूप में इनमें से 29 जालसाजों ने करीब 3.37 करोड़ रुपये आहरित कर लिया था।
लेखा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। आरसी जारी होने के बाद भी इनसे वसूली नहीं हो सकी है। वसूली के लिए विभाग अब रिमाइंडर भेजने की तैयारी में है।
जिले में 1089 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। वहीं, बीते पांच साल में 32 शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी हासिल की। शिकायत के बाद हुई विभागीय जांच में इसका खुलासा हुआ।
सत्यापन में फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी हासिल करने वाले इन शिक्षकों को बर्खास्त कर विभाग ने संबंधित थानों में एफआईआर कराई थी। साथ ही नौकरी के दौरान हासिल वेतन की रिकवरी के निर्देश दिए गए।

लेखा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से लेकर 2020 तक के दौरान बर्खास्त किए गए 32 में 29 शिक्षकों ने तकरीबन 3.37 करोड़ रुपये वेतन के रूप में आहरित कर लिया था। प्रशासन की ओर से आरसी जारी करने के बाद भी वसूली नहीं हो सकी।
———–
लेखा विभाग से फर्जी शिक्षकों के ब्योरे की सूची मिल गई है। इन फर्जी शिक्षकों ने करीब 3.37 करोड़ रुपये बतौर वेतन आहरित किया था। रिकवरी के लिए जल्द ही सभी को रिमाइंडर भेजा जाएगा। –डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
——-
किस पर कितना बकाया
———-
क्रसं. बर्खास्त शिक्षक–बर्खास्तगी की तिथि–आहरित वेतन रुपये में
————————————-
01. राकेश सिंह – 19-09-2015 – 334142
02. ओम सहाय – 11-07-2020 – 1030866
03. नीलम देवी – 11-07-2020 – 1030866
04. जिगर सिंह यादव – 07-05-2017 – वेतन आहरित नहीं हुआ
05. अमरेंद्र कुमार सिंह – 07-05-2017 – 288003
06. रज्जन कुमार सिंह – 07-05-2017 – वेतन आहरित नहीं हुआ
07. राम यस – 07-09-2017 – 5858616
08. बबलू वर्मा – 03-12-2018 – वेतन आहरित नहीं हुआ
09. अनिल कुमार – 25-10-2018 – 1370646
10. शिव कुमार – 06-10-2018 – 1356834
11. मालती देवी – 05-10-2018 – 2185920
12. नगेंद्र कुमार – 14-09-2018 – 1356834
13. सुमित्रा देवी – 14-09-2018 – 1355179
14. बंदना सिंह – 25-10-2018 – 1371474
15. साना बानो – 14-09-2018 – 1355179
16. शेखर चंद्र सिंह – 14-09-2018 – 2608738
17. सतीश कुमार – 16-10-2018 – 1166868
18. अवधेश सिंह – 05-10-2018 – 1064606
19. शारदा देवी – 14-09-2018 – 1219099
20. चंद्रशेखर – 05-10-2018 – 1371474
21. शैलजा सिंह – 14-09-2018 – 704857
22. राम अवतार – 05-10-2018 – 732012
23. रमा कांत भारतीय – 05-10-2018 – 1373129
24. प्रदीप दत्त शर्मा – 25-10-2018 – 989696
25. अमर सिंह – 23-10-2018 – 839852
26. रामू – 23-10-2018 – 1156908
27. सुरेंद्र कुमार पटेल – 05-10-2018 – 992401
28. भरत सिंह – 05-10-2018 – 1516994
29. कैलाश नाथ – 05-10-2018 – 1516994
30. अनिल कुमार सिंह – 05-10-2018 – 1303004
31. कमलेश कुमार – 11-07-2020 – 1356834
32. शोभा देवी – 05-02-2020 – 1355016
————-
कुल– 3,37,53,151 रुपये