Home PRIMARY KA MASTER NEWS अंतर जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक तबादले के 70874 में से 3922 का ही हुआ सत्यापन

अंतर जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक तबादले के 70874 में से 3922 का ही हुआ सत्यापन

by Manju Maurya

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक सत्र 2024-25 में अंतर जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के सत्यापन में लापरवाही पर सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सख्ती की है। सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर तय समय में सत्यापन की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में 13 मई तक रजिस्ट्रेशन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की समय सीमा तय की गई थी। हालांकि अब तक अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण में 31015 आवेदन के सापेक्ष मात्र 1913 तथा अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण में 39859 आवेदन के सापेक्ष मात्र 2009 ही सत्यापित किए गए हैं।

साफ है कि कुल 70874 आवेदन में से 3922 (5.53 प्रतिशत) का ही सत्यापन हो सका है। उक्त स्थिति को अत्यन्त दयनीय बताते हुए सचिव ने बीएसए के स्तर से कार्यों में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जताई है। लिखा है कि पूर्व में बीएसए के अनुरोध पर कई बार समयावधि बढ़ाई जा चुकी है तथा शासनादेश के अनुसार ग्रीष्मावकाश में कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही भी की जानी है। लिहाजा अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि अंतर जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के संबंध में जारी समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समयावधि में सभी कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

 *सचिव ने साफ किया है कि किसी भी दशा में समयावधि बढ़ाया जाना सम्भव नहीं होगा।*

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

उत्तर प्रदेश!

विषयः-शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत *शिक्षक/शिक्षिका के अन्तर्जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में।*

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषयक परिषद के पत्र संख्या-बे0शि0प0/2024-2103/2025-26, दिनांक 03.05.2025 एवं पत्र संख्या-बे0शि0प0/2104-2183/2025-26, दिनांक 03.05.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा अन्तर्जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये है। 

उपर्युक्त पत्रों के माध्यम से दिनांक 13.05.2025 तक रजिस्ट्रेशन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की कार्यवाही किया जाना निर्धारित किय गया है, जिसके क्रम में सम्प्रति अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण में *31015* के सापेक्ष मात्र *1913* तथा अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण में *39859* के सापेक्ष मात्र *2009* रजिस्ट्रेशन पत्र ही सत्यापित किये गये है। उक्त स्थिति अत्यन्त दयनीय है। स्पष्ट है कि आप द्वारा कार्यों में *शिथिलता* बरती जा रही है। 

सूच्य है कि पूर्व में आप द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में कई बार समयावधि बढ़ाई जा चुकी है तथा शासनादेश में निहित प्राविधानों के आलोक में ग्रीष्मावकाश में कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण कराये जाने की कार्यवाही भी की जानी है। 

अतः आपको *सचेत* करते हुए निर्देशित किया जाता है अन्तर्जनपदीय एवं अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में जारी की गयी समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। *समयावधि बढ़ाया जाना किसी भी दशा में सम्भव नही होगा।*

भवदीय,

सचिव,

उ0प्र0, बेसिक शिक्षा परिषद,

प्रयागराज।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96