Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में आज कल व परसों से मानसून की बारिश, कई जिलों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में आज कल व परसों से मानसून की बारिश, कई जिलों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में मानसून के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अगले 24 से 36 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए मानसून यूपी में दाखिल होगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 व 20 जून को कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।

वाराणसी समेत दक्षिणी व तराई के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। अब जल्द ही पूरा प्रदेश मानसून से सराबोर होगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी

बारिश के संकेत हैं। मानसूनी बारिश का दौर तराई और पूर्वी यूपी से शुरू होकर दक्षिणी और मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड में अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा

आज भी बारिश और बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में गरज चमक के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी पर बना हवा का कम दबाव क्षेत्र भिगोएगा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बंगाल की खाड़ी पर बने कम हवा के दबाव क्षेत्र से बन रही मौसमी परिस्थितियां पूर्वी मध्य यूपी में 48 घंटों के अंदर भारी और बहुत भारी बारिश करा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उसकी सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा। इसके बाद यह दायरा मध्य यूपी फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

मंगलवार को सूबे में सर्वाधिक बारिश आगरा में 33.8 मिमी दर्ज की गई। चुर्क में 20.8, वाराणसी बीएचयू में 10.8, बलिया में 10, बुलंदशहर में 2.0 और

आगरा में मंगलवार को ताजमहल के सामने बारिश का आनंद लेती बच्ची।

बांदा में 2.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून भी प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम

डिग्री के करीब रहा उरई का तापमान

मानसून गुजरात, विदर्भ, एमपी होते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार में आ चुका है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96