Home PRIMARY KA MASTER NEWS पुलिस बल में फिर भर्ती होंगी 3800 महिलाएं

पुलिस बल में फिर भर्ती होंगी 3800 महिलाएं

by Manju Maurya

जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाओं को मौका पीएसी महिला वाहिनी में 2388 भर्ती होंगी, नागरिक पुलिस में होगी 20% भर्ती

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में

महिलाकर्मियों की संख्या में फिर इजाफा होने वाला है, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार हो जाएगी। जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाओं को खाकी पहनने करने का मौका मिलेगा।

खासकर पीएसी की तीन नई महिला वाहिनियों में 2388 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नागरिक पुलिस में भी सिपाही और उपनिरीक्षक के 20 फीसद पदों पर महिलाओं को भर्ती होने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस की भर्ती में भी 12 हजार महिलाओं का चयन हुआ है। इसके अलावा कुशल खिलाड़ियों के कोटे में भी महिलाओं का चयन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस में भर्ती होने वाली महिलाओं के प्रशिक्षण के साथ उनके रहने आदि का भी अलग से बंदोबस्त किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा

जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं के लिए अलग से बैरकों का निर्माण भी कराया गया है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के साथ महिला बीट पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। इससे थानों में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को सहूलियत भी होती है।

मुख्यमंत्री के निर्देशन पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद उनका निस्तारण भी कराती हैं।

साथ ही सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभांवित कराने का प्रयास भी करती हैं।

मुख्य बिंदु: 35000 महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में हैं कार्यरत

12048 महिला सिपाही का हाल ही में हुआ चयन

2388 सिपाही महिला वाहिनियों के लिए होगी भर्ती

106 उप निरीक्षक महिला वाहिनियों में होगी भर्ती

20 फीसद तक महिलाएं हो जाएंगी पुलिस बल में

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96