Home PRIMARY KA MASTER NEWS छात्रवृत्ति के फार्म 10 जुलाई से भर सकेंगे

छात्रवृत्ति के फार्म 10 जुलाई से भर सकेंगे

by Manju Maurya

। कक्षा 11-12, स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। छात्र 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

समाज कल्याण विभाग ने गुरुवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी। सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। बीते वर्ष करीब 55 लाख विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया था। मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए संस्थान सात जुलाई से 25 नवंबर तक आवेदन करेंगे। विश्वविद्यालय व संबद्ध एजेंसी फीस का सत्यापन आठ जुलाई से पांच दिसंबर तक करेगी। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनसीपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की मार्किंग 10 जुलाई से 22 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। विद्यार्थी शिक्षण संस्थान में जरूरी दस्तावेज सहित शिक्षण संस्थान में फॉर्म 24 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे। 11 जुलाई से 10 जनवरी 2026 तक शिक्षण संस्थान आवेदन फॉर्म को सत्यापित व अग्रसारित करेंगे।

11 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक विश्वविद्यालय व कॉलेज छात्रों के सत्यापन के बाद अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करेंगे। 11 से 22 दिसंबर तक एनआईसी स्क्रूटनी करेगी। जनपदीय समिति 23 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक शुद्ध डाटा लॉक करेगी। धनराशि का अंतरण 25 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

द्वितीय चरण में शिक्षण संस्थान ऑनलाइन सत्यापित करने का कार्य 11 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। मांग सृजन करने का कार्य 12 मार्च व धनराशि का अंतरण 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96