Home PRIMARY KA MASTER NEWS कमरे में बदल रही थी कपड़े, तभी खिड़की पर मोबाइल देख चिल्लाई शिक्षिका… पुलिस ने दर्ज किया केस

कमरे में बदल रही थी कपड़े, तभी खिड़की पर मोबाइल देख चिल्लाई शिक्षिका… पुलिस ने दर्ज किया केस

by Manju Maurya

मुरादनगर में एक कॉलेज शिक्षिका के साथ उस समय अप्रिय घटना हुई जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थीं। एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है। इस घटना से कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

मुरादनगर के थाना क्षेत्र स्थित एक काॅलेज में कार्यरत शिक्षिका के कपड़े बदलते समय एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की।

यह घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित एक काॅलेज के परिसर में घटी, जहां शिक्षिका काॅलेज में ही मौजूद क्वार्टर्स में रहती करती हैं।

शिक्षिका के अनुसार, वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति खिड़की के पास आकर मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाने लगा।

शिक्षिका के शोर मचाते ही वीडियो बनाने वाला भागा

जब शिक्षका ने यह देखा तो उसने शोर मचाया, जिससे आरोपित डरकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की पहचान के लिए काॅलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

एसीपी ने कहा- पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

एसीपी मोदीनगर ने इस मामले में कहा कि आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

इस घटना ने काॅलेज परिसर में शिक्षकाओं और छात्राओं की की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96