₹1700 हो सकता है टीईटी आवेदन शुल्क
प्रयागराजः प्राथमिक और उच्च
प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आवेदन का शुल्क उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बढ़ाएगा। अभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 600-600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, लेकिन अब इसे 1700-1700 रुपये करने की तैयारी है। यदि दोनों स्तर की टीईटी में सम्मिलित होना है तो कुल मिलाकर 3400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसका प्रस्ताव शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। शासन पूछने पर आयोग ने शुचितापूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए जून में जारी शासनादेश के अनुसार व्यवस्था बनाने में अधिक व्यय का कारण बताते हुए जवाब भेज दिया है।
