टीईटी समस्या का समाधान निकालें पीएम : इम्पफ
लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन (इम्पफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट सचिव को पत्र भेजकर शिक्षकों की टीईटी संबंधी समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो देशभर के कर्मचारी भी शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होंगे।