स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरी छात्रा पहिये से कुचलकर मौत
आगरा। एत्मादपुर स्थित आरबीएस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन और बस चालक की लापरवाही के अलावा खटारा बस की वजह से बुधवार दोपहर कक्षा 1 की 9 वर्षीय छात्रा नैना की जान चली गई। गांव नगला बिहारपुर मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर छात्रा खटारा बस के टूटे फर्श से सड़क पर गिर गई और बस का पहिया छात्रा को रौंदता हुआ निकल गया। बस में सवार उसके भाई-बहन के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस को जब तक रोका तब तक वह करीब 100 मीटर तक आगे निकल चुकी थी। इस घटना से कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है।