Home UP News Corona alert : कोरोना पर बढ़ी चिंता, देशभर में 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल

Corona alert : कोरोना पर बढ़ी चिंता, देशभर में 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल

by Manju Maurya

स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर ने राज्यों को किया सतर्क
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 और एच 3 एन2 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को राज्यों को जारी साझा पत्र में कहा है कि 10 और 11 अप्रैल को देशभर के सभी अस्पतालों की कोविड व फ्लू के मामलों से निपटने की तैयारी परखी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण व आईसीएमआर महानिदेशक राजीव बहल ने राज्यों के प्रमुख सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों को यह पत्र भेजा है। पत्र में कहा है, सभी जिलों में सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में बिस्तर, दवा, चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसी तमाम सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल होगी। इस बाबत 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में सभी राज्यों को विवरण दिया जाएगा। मंत्रालय इससे पहले भी सभी तरह के श्वसन संबंधी मौसमी रोगजनकों के प्रसार को लेकर राज्यों को परामर्श जारी कर चुका है।

संक्रमण बढ़ने वाले क्षेत्रों की पहचान – रोकथाम करें

पत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से तय किए गए प्रति 10 लाख लोगों में से 140 लोगों के परीक्षण मानक की अनुपालना में ढिलाई को चिंताजनक बताया गया है। परामर्श में कहा गया है कि संक्रमण उभार के क्षेत्रों की पहचान और समय रहते रोकथाम के लिए पर्याप्त जांच और मानकों का पालन जरूरी है।

ये सावधानियां बरतें

भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनें ॥ छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढके हाथों की स्वच्छता बनाए रखें श्वसन संबंधी दिक्कत होने पर जांच कराएं संक्रमण के रोगियों से मिलते समय पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96