Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी, वरिष्ठता का पता नहीं: प्रमोशन में आचार संहिता का भी फंसेगा पेच

Primary ka master शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी, वरिष्ठता का पता नहीं: प्रमोशन में आचार संहिता का भी फंसेगा पेच

by Manju Maurya

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के प्रमोशन की कार्यवाही हवाहवाई दिखाई पड़ रही है। डेडलाइन बीतने के बावजूद एक तिहाई जिलों ने अनन्तिम वरिष्ठता सूची ही जारी नहीं की है। ऐसे में सभी जिलों में 25 अप्रैल तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होना नामुमकिन दिख रहा है।

सचिव प्रताप सिंह बघेल ने वेबसाइट www.basicparishad.upsdc.gov.in पर जारी अनन्तिम वरिष्ठता सूची पर शिक्षकों से पांच से 11 अप्रैल तक आपत्ति करने के निर्देश दिए थे। डेडलाइन बीतने के बावजूद 75 में से 51 जिले ही शिक्षकों की अनन्तिम वरिष्ठता सूची अपलोड कर सके हैं।

इन 51 में से भी बलरामपुर, हापुड़ और कानपुर देहात ऐसे हैं जिन्होंने पांच अप्रैल के बाद अनन्तिम वरिष्ठता लिस्ट अपलोड की है। पांच से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए शिक्षकों को ओटीपी मिलनी थी लेकिन ओटीपी ही दस अप्रैल से मिलना शुरू हुई है। यानि अधिकांश शिक्षक ऑनलाइन आपत्ति ही दर्ज नहीं कर सके हैं।

जबकि आपत्ति का निस्तारण 12 से 15 अप्रैल तक करना है। ऐसे में जब आपत्ति लेने और निस्तारण की प्रक्रिया ही नहीं हो सकी है तो प्रमोशन की बात तो बहुत दूर की है।

सात बार मांगी सूची, फिर भी रह गई अधूरी

सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सबसे पहले 31 जनवरी को पदोन्नति का आदेश जारी किया था जिसमें 20 फरवरी तक अनन्तिम वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद 27 फरवरी, 6 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, 21 मार्च और 4 अप्रैल तक लिस्ट जारी करने का मौका दिया गया, लेकिन उसके बावजूद 24 जिले लिस्ट जारी नहीं कर सके हैं।

प्रमोशन में आचार संहिता का भी फंसेगा पेच

शिक्षकों के प्रमोशन में नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता भी बाधा बनेगी। जानकारों की मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग को पदोन्नति आदेश जारी करने से पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96