Home PRIMARY KA MASTER NEWS वरिष्ठता सूची तैयार होने में देरी के कारण प्राइमरी शिक्षक परेशान

वरिष्ठता सूची तैयार होने में देरी के कारण प्राइमरी शिक्षक परेशान

by Manju Maurya

प्रमोशन के लिए तबादले पूरे होने का इंतजार

लखनऊ

फरवरी से चल रही प्राइमरी शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया अब तबादलों के बाद ही हो सकेगी। इसकी वजह है कि प्रमोशन पहले कर दिए गए तो फिर वह स्थान खाली हो जाएगा। दोनों प्रक्रिया एक साथ चलेंगी तो शिक्षक दोहरे तबादले को लेकर असमंजस में रहेंगे।

शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी। उसके बाद से वरिष्ठता सूची तैयार करने में ही चार महीने बीत गए। पोर्टल पर वरिष्ठता सूची अपलोड करने के लिए 11 बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई। यह सूची 19 मई को अपलोड की जा सकी। इस बीच अंत: जनपदीय और फिर अंतरजनपदीय तबादलों के आदेश जारी हो गए। ऐसे में शिक्षक असमंजस में हैं कि वे क्या करें? जब प्रमोशन होगा तो भी स्कूल बदलेगा। फिर वे तबादले के लिए आवेदन करें या न करें? उधर, 19 मई के बाद से अब तक प्रमोशन के संबंध में विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद कहते हैं कि प्रमोशन बाद में ही करना उचित होगा। कोशिश यह है कि तबादले गर्मी की छुट्टियों में पूरे कर लिए जाएं।

रिटायरमेंट में पांच साल तो म्यूचुअल ट्रांसफर नहीं

प्रदेश के जिन बेसिक शिक्षकों का रिटायरमेंट 5 साल से कम रह गया है, उनका अतः जनपदीय म्युचुअल ट्रांसफर नहीं होगा। म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए मंगलवार को पोर्टल खोले जाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए। इनमें कहा गया है कि 6 जून को जिनकी सेवाएं पांच वर्ष से कम हैं, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। मानव सपदा पोर्टल पर शिक्षकों को आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई गई है। इसमें जिला सतर पर डायट प्रचार्य की अध्यक्षता में एक कमिटी भी गठित की गई है। डीआईओएस, बीएसए और वित्त एव लेखाधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। नगर सेवा सवर्ग से नगर सेवा सवर्ग में और ग्रामीण सेवा सवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग में ही तबादले किए जा सकेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96