Home UP News UP : प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव जल्द होगा

UP : प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव जल्द होगा

by Manju Maurya

लखनऊ, यूपी की ब्यूरोक्रेसी में इस माह बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। इसकी मुख्य वजह चार अधिकारी डा. प्रशांत त्रिवेदी, संजय आर भूसरेड्डी, आलोक कुमार प्रथम व आनंद कुमार का रिटायर होना है। साथ ही पीसीएस अधिकारियों में उदय सिंह, दिवाकर सिंह, अभय कुमार मिश्रा व देवी दयाल को भी इसी माह सेवानिवृत्त होना है।

इनके स्थानों पर नई तैनातियों के साथ की खराब काम करने वाले एक दर्जन से अधिक डीएम और एक ही जिलों में तीन साल से अधिक समय से जमे करीब 80 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना तय है। वर्ष 1989 बैच के संजय आर भूसरेड्डी के पास तीन अहम पदों की जिम्मेदारी है। अपर मुख्य सचिव गन्ना व आबकारी के साथ गन्ना आयुक्त का पद उनके भी है। ये तीनों विभाग काफी अहम हैं। इसीलिए तीनों पदों का दायित्व किसी वरिष्ठ आईएएस अफसर को देकर चलाया जा सकता है। ऐसा न होने पर तीन अफसरों को अलग-अलग यह काम देना पड़ेगा।अपर मुख्य सचिव वित्त और वित्त आयुक्त के पद पर रहे डा. प्रशांत त्रिवेदी को अचानक हटाकर अध्यक्ष यूपीएसआरटीसी बना दिया गया। वह भी इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके हटाने के बाद वर्ष 1990 बैच के दीपक कुमार को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। उनके पास पहले से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग है। अमूमन यह दोनों विभाग अलग-अलग अफसरों के पास हुआ करते थे।

दीपक कुमार के पास तीन अहम विभागों का दायित्व है। इससे तय माना जा रहा है कि उनके पास से कुछ काम कम किया जाएगा। उनकी वित्त विभाग में स्थाई तैनाती होने की स्थिति में बेसिक व माध्यमिक के लिए अलग से अफसर तैनात होंगे और वित्त हटाया गया तो इस पद पर किसी वरिष्ठ की तैनाती होगी।

सूत्रों का कहना है इन विभागों में स्थाई तैनाती होने की स्थिति में कम से कम छह से सात वरिष्ठ आईएएस अफसरों के कामों में बदलाव होगा। इसके साथ ही अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि जिलों में खराब काम करने वाले डीएम के स्थान पर नई तैनाती पर मंथन चल रहा है।

इसके लिए वर्ष 2015 बैच के आईएएस अफसरों के नामों पर विचार हो रहा है। कुछ विशेष सचिव स्तर के अफसरों को जिलों की कमान मिल सकती है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96