Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: बिना छुट्टी लिए लंबे समय गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षक बर्खास्त, अब इनका है अगला नंबर

Primary ka master: बिना छुट्टी लिए लंबे समय गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षक बर्खास्त, अब इनका है अगला नंबर

by Manju Maurya

आगरा में बार-बार छुट्टी लेने और बिना बताए लंबे समय से स्कूल से गायब रहने वाले दो शिक्षकों की विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दीं हैं। इसके बाद छह शिक्षकों ने अवैतनिक अवकाश के लिए अर्जी दी है। वहीं कई अन्य शिक्षक भी विभाग के निशाने पर हैं। अंतिम नोटिस के बाद इनकी सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 63 शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को नोटिस जारी किए थे। मार्च माह में पहला नोटिस जारी करने के साथ ही विभाग ने इनको तीन दिन का समय अपना जवाब देने के लिए दिया था, मगर दूसरे नोटिस के बाद भी अधिकांश शिक्षकों ने विभागीय नोटिस का जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

इस पर विकासखंड अछनेरा के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में कार्यरत एक सहायक अध्यापिका और उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर निठारी, विकासखंड फतेहपुर सीकरी की शिक्षिका की सेवाएं विभाग ने समाप्त कर दी हैं। इन शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति से वर्तमान तक का वेतन, एरियर व अन्य लाभ देय नहीं होगा।

इधर दो शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त हुई तो आधा दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने परिवार, सास, ससुर का खुद की तबीयत खराब होने का हवाला देेते हुए अवैतनिक अवकाश की गुहार लगाई है। विभाग ऐसी शिक्षिकाओं की कुंडली खंगालने के साथ ही नियमावली की जानकारी कर रहा है इसके बाद ही अवैतिनक अवकाश की अर्जी वालों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96