Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिकंजा वीडीओ भर्ती परीक्षा में पहले दिन 99 सॉल्वर पकड़े गए, आठ से 12 लाख रुपये में हुई थी डील

शिकंजा वीडीओ भर्ती परीक्षा में पहले दिन 99 सॉल्वर पकड़े गए, आठ से 12 लाख रुपये में हुई थी डील

by Manju Maurya

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर आयोजित पुनर्परीक्षा में नकल के दौरान 99 सॉल्वर पकड़े गए। इन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 14 को एसटीएफ ने दबोचा है।

आयोग अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि वीडीओ भर्ती पुनर्परीक्षा के लिए 20 जिलों में 737 केंद्र थे। नकलचियों को पकड़ने के लिए ‘फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ की मदद ली गई। पहली पाली में 12, दूसरी पाली में 87 को नकल करते हुए पकड़ा गया। आजमगढ़ दो, आगरा चार, अलीगढ़ 11, अयोध्या एक, बांदा पांच, बरेली चार, बस्ती एक, गौतमबुद्धनगर तीन, गाजियाबाद 14, गोंडा एक, गोरखपुर पांच, झांसी एक, कानपुर नगर 14, लखनऊ 13, मेरठ तीन, मिर्जापुर चार, मुरादाबाद दो, प्रयागराज दो और वाराणसी में नौ को पकड़ा गया है। मेरठ में बिहार का एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। गोरखपुर के चार केंद्रों पर पांच सॉल्वर पकड़े गए। मिर्जापुर के अलग-अलग केंद्रों से चार फर्जी परीक्षार्थियों और ब्लू टूथ लगाकर परीक्षा दे रहे एक नकलची को पकड़ा गया। बताया कि मंगलवार की परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खुलासा आठ से 12 लाख रुपये में हुई थी डील
लखनऊ। एसटीएफ ने आजमगढ़ के मानपुर गांव के राहुल यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि आजमगढ़ के कमलेश से आठ लाख में सौदा हुआ था। शनिवार को उसने डिवाइस दी। एसटीएफ लखनऊ टीम ने लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती कॉलेज से मनोज यादव और कमलेश यादव नाम के सॉल्वर को गिरफ्तार किया। मनोज ने बताया कि उसे 12 लाख में परीक्षा पास कराने का भरोसा दिया गया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96