Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: 613 करोड़ से 20 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, बजट जारी

Primary ka master: 613 करोड़ से 20 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, बजट जारी

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के 20,169 परिषदीय विद्यालयों का 613 करोड़ से कायाकल्प होगा। विभाग ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। इससे विद्यालयों की दीवाल, विद्युतीकरण, मरम्मत, शौचालय निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे। साथ ही इन कायोर्ं की जियो टैग कराकर विभाग को अपडेट करानी होगी।

विभाग की ओर से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी), विभिन्न निधियों व सीएसआर फंड आदि से परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर करने की कवायद की जा रही है।

इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। इसी क्रम में विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत 20,169 विद्यालयों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से गैप एनालिसिस के आधार पर काम कराया जाएगा।

इसके तहत विद्यालयों की चहारदीवारी, विद्युतीकरण, वृहद मरम्मत, बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसकी काम शुरू होने से पहले, काम के दौरान और काम पूरा होने के बाद जियो टैग फोटोग्राफ भी राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि निर्धारित कार्य को सितंबर तक पूरा कराया जाए। किसी भी दशा में बजट का दोहराव न होने पाए।

उन्होंने मदवार भी बजट खर्च की सीमा निर्धारित की है और इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। निदेशक ने कहा है कि बीएसए, बीईओ इन निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण तरीके से होने के लिए नियमित निरीक्षण करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96