Home UP News Bank Holiday in August 2023 : अगले महीने त्योहारों की भरमार, आधे दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, अभी निपटा लें सारें जरूरी काम

Bank Holiday in August 2023 : अगले महीने त्योहारों की भरमार, आधे दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, अभी निपटा लें सारें जरूरी काम

by Manju Maurya

अगर अगस्त के महीने में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाना है तो इस महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ग्राहकों की सुविधा के लिए सालाना छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. ऐसे में आप आसानी इस लिस्ट को चेक करके अपने बैंक से संबंधित जुड़े कार्यों की लिस्ट बना सकते हैं. रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए लिस्ट के मुताबिक अगस्त 2023 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे.

अगस्त में छुट्टियों की है भरमार

गौरतलब है कि अगस्त के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. इस माह में त्योहार, जयंती और शनिवार और रविवार के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.इसके अलावा ओणम, रक्षा बंधन के कारण भी देश के कई हिस्सों में बैंकों में अवकाश रहेगा. अगर आपको भी अगले महीने कुछ जरूरी काम को पूरा करना है तो छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से अपनी प्लानिंग करें और इस काम को इस महीने में ही पूरा कर लें.

अगस्त में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद-

6 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा

8 अगस्त 2023- गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के कारण अवकाश रहेगा

12 अगस्त 2023- दूसरे शनिवार के दिन पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

13 अगस्त 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

16 अगस्त 2023- पारसी नववर्ष के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे.

18 अगस्त 2023- श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.

20 अगस्त 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

26 अगस्त 2023- चौथे शनिवार के दिन पूरे देश में बैंकों में हॉलिडे रहेगा

27 अगस्त 2023- रविवार के दिन पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा

28 अगस्त 2023- पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

29 अगस्त 2023- तिरुओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक में अवकाश रहेगा

30 अगस्त- रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश रहेगा

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाए काम?

आजकल के वक्त में नई तकनीक के कारण बैंक बंद होने पर भी ग्राहक बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए वह नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई जैसी नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं कैश विड्रॉल करने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96