Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में गर्मी का कहर, वाराणसी में स्कूलों का बदला समय, जानें नई टाइमिंग

यूपी में गर्मी का कहर, वाराणसी में स्कूलों का बदला समय, जानें नई टाइमिंग

by Manju Maurya

वाराणसी:पिछले कुछ दिनों से यूपी में गर्मी का कहर जारी है। उमस भरी गर्मी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों में देखने को मिली है। उमस और गर्मी को देखते हुए डीएम स्कूलों का समय बदल दिया है। वाराणसी डीएम ने परिषदीय स्कूलों के नए समय की घोषणा की है। डीएम के आदेश के मुताबिक अब सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 12 बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे। बतादें कि गर्मी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के समय बदलने को लेकर एक लेटर भेजा था, जिस पर सहमति भी हो गई थी। हालांकि अभी शासन की ओर से कोई आदेश न मिल पाने के कारण इसे प्रदेश भर में लागू नहीं किया जा सका है। 

प्राइमरी से कम है बड़े कक्षाओं वाले शिक्षण संस्थाओ के संचालनकी अवधि 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी इण्टर मीडिएट कालेज में ग्रीष्मकालीन अवधि में विद्यालय संचालन की अवधि प्रतिदिन पांच घंटे हैं, जबकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी महाविद्यालय में एक सप्ताह में (छः कार्यदिवस) में 24 पीरिएड(एक पीरिएड-40 मिनट) अर्थात प्रतिदिन दो घंटे 40 मिनट निर्धारित है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूल, जहां 6 से 14 वर्ष की आयु के बालक-बालिका पढ़ते हैं, भीषण उमस व गर्मी में भी 6 घंटे संलित किए जाते हैं।

कई जिलों के बीएसए ने स्कूल के समय परिवर्तन की मांगी अनुमति

भीषण उमस एवं गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों के बेहोश हो जाने या बीमार हो जाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पिछले सप्ताह से अब तक दो दर्जन से अधिक जिलों के बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारियों) ने स्कूल महानिदेशालय को पत्र भेज कर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने को आदेश जारी करने की अनुमति मांगी है। कई बीएसए ने लिखा है कि गर्मी व उमस के कारण स्कूलों में बच्चों के मुर्छित होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे माता-पिता व अभिभावक से लेकर शिक्षक संगठनों के बीच भी नाराजगी बढ़ रही है। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अलग-अलग जिलों में बीएसए को ज्ञापन देकर स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि माध्यमिक स्कूलों के बच्चे प्राइमरी स्कूलों के बच्चों से उम्र में बड़े हैं। इसके बावजूद उनके विद्यालय का संचालन का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक है जबकि प्राइमरी स्कूलों का समय पांच से छह घंटे हैं।        

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96