Home PRIMARY KA MASTER NEWS Mausam update : 29 व 30 जुलाई को भारी वर्षा, आंधी तूफान एवं आकाशीय विद्युत की सम्भावना से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Mausam update : 29 व 30 जुलाई को भारी वर्षा, आंधी तूफान एवं आकाशीय विद्युत की सम्भावना से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

by Manju Maurya

जनपद में 29 व 30 जुलाई को भारी वर्षा, आंधी तूफान एवं आकाशीय विद्युत की सम्भावना से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

आकाशीय बिजली एवं वज्रपात से बचने हेतु दामिनी ऐप एवं सचेत ऐप करें प्रयोग-एडीएम

प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि जनपद में मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29 जुलाई एवं 30 जुलाई तक भारी वर्षा, आंधी तूफान एवं आकाशीय विद्युत की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त नागरिकों को सुरक्षित रहने एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश (एडवाइजरी) जारी की गयी है। उन्होने बताया है कि जनपद में मौसम की स्थिति के बारे में रेडिया, टीवी, दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निरन्तर जानकारी लेते रहे, यदि आवश्यक न हो तो खराब मौसम की स्थिति में घर से बाहर न निकले। यदि आप बाहर है तो विद्युत के तारों के नीचे, विद्युत के खम्भों एवं ट्रान्सफार्मर के समीप न खड़े हो। अपने पशुओं को खराब मौसम अथवा वर्षा की स्थिति में खुले में न छोड़े और न ही उनको पेड़ के नीचे बांध कर रखें, पशुओं को खराब मौसम अथवा वर्षा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर ही रखें। खराब मौसम अथवा वर्षा की स्थिति में कृषक खेतों में सुरक्षित तरीकों से ही कृषि कार्य करें, विशेषकर फसलों की जुताई-बुवाई/कटाई का कार्य खराब मौसम में न करें। आकाशीय विद्युत के बचाव के लिये खेती के दौरान कृषक अपने साथ लकड़ी का छोटा पिढ़ा अथवा प्लास्टिक की बोरी साथ में अवश्य रखें और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में उस पर ही अपना जितना सम्भव हो सके छोटा आकार बनाकर बैंठ जाये। नदी, तालाब, पोखरा व गहरे गड्ढे में जाने से बचे, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा उन्हें नदी, तालाब, नहर, गड्ढे आदि के किनारे कतई न जाने दें। पीने के पानी को उबालकर पीये, नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन टेबलेट प्राप्त कर लें।

इससे सम्बन्धित किसी भी चिकित्सीय आपात काल में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 05342-222041 एवं इसके अतिरिक्त 9044406400, 9044490800, 7991620103 एवं 7991320204 इन नम्बरों पर सभी सम्पर्क करें। आकाशीय विद्युत की स्थिति में कभी भी छायादार बड़े पेड़ के नीचे शरण न लें। आकाशीय विद्युत की स्थिति में वाहन से यात्रा करने से बचे, अगर यात्रा कर रहें हो तो अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान अथवा पक्के मकान में शरण लें। आकाशीय विद्युत से होने वाली घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें तथा इस एप के प्रयोग के लिये जन-मानस को भी प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त अन्य प्राकृतिक आपदाओं से राहत एवं बचाव तथा अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिये विभिन्न आपदाओं के दौरान क्या करें क्या न करें के बारे में अधिक जानकारी/एडवाइजरी हेतु सचेत ऐप का सतत् प्रयोग करें एवं जनमानस को भी इस एप के प्रयोग के लिये प्रेरित करें। सचेत एवं दामिनी ऐप को मोबाइल एप के एण्ड्राएड मोबाइल फोन यूजर प्ले स्टोर एवं एप्पल मोबाइल फोन यूजर एप्पल स्टोर से डाउनलोड करके एप्स का उपयोग करते हुये विभिन्न आपदाओं से होने वाली जन-धन हानिक को न्यून किया जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96