Home UP News Pm Modi: सरकार की योजनाएं जनता तक ले जाएं : प्रधानमंत्री

Pm Modi: सरकार की योजनाएं जनता तक ले जाएं : प्रधानमंत्री

by Manju Maurya

प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा प्रवास करने व केंद्र व प्रदेशों की एनडीए सरकारों की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक ले जाने को कहा है।

मोदी ने यह बात सांसदों के साथ बैठक में कही। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में संवाद बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार से एनडीए सांसदों के अलग-अलग समूहों में बैठकों की शुरुआत की है। सोमवार शाम को दो बैठकें हुई। पहली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज कानपुर-बुंदेलखंड और दूसरी बैठक में ओडीशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल के सांसदों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सांसदों को केंद्र व प्रदेशों की एनडीए सरकारों की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक ले जाने को कहा।

बीते दिनों दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में भाजपा के सहयोगी 38 दलों के नेताओं ने एनडीए में संवाद की कमी व जरूरत पड़ने पर ही बैठक करने को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के निर्देश पर संवाद बढ़ाने की कवायद शुरू हुई। भाजपा ने संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री के साथ होने वाली सांसदों की बैठकों को एनडीए सांसदों की बैठक का खाका तैयार किया। इसकी शुरुआत सोमवार को दो बैठकों से हुई है।

सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों के साथ उनके हाल लेने के साथ भावी चुनावी तैयारी करने को भी कहा। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा प्रवास करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने सांसदों से जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने और काम को लेकर फीडबैक लेने को भी कहा। जहां शिकायतें हैं, उनके हल के प्रयास भी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सांसद संपर्क संवाद के दौरान केंद्र व राज्यों को एनडीए सरकारों की योजनाएं व उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखें। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी कथित एकता पर तंज कसा और कहा कि उसने चोला बदला है, चरित्र वही है।

पहली बैठक महाराष्ट्र सदन में हुई, जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज व कानपुर बुंदेलखंड के 46 सांसदों को बुलाया गया था। दूसरी बैठक संसदीय सौंध में हुई। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के 41 सांसद रहे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कुछ प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। मानसून सत्र के दौरान ऐसी दस बैठकें होनी हैं। अगली बैठक 2 अगस्त को होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96