Home PRIMARY KA MASTER NEWS आधार बने दस साल हो गए तो जल्द करा लें अपडेट

आधार बने दस साल हो गए तो जल्द करा लें अपडेट

by Manju Maurya

प्रयागराज, संवाददाता। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है और एक बार भी अपडेट (नवीनीकरण) नहीं हुआ है तो सतर्क हो जाएं। इसे जल्द अपडेट करा लें। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार यह जरूरी हो गया है। दस साल की अवधि पूरी कर चुके आधार अमान्य हो सकते हैं।

आधार को अपडेट कराने के लिए संस्था यूआईडीएआई की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक शुरुआती दौर में आधार कार्ड बनवाते समय लोगों ने अपने पूरे जरूरी कागजात जमा नहीं कराए। ऐसे में उन कागजातों को जमा कराया जा सकता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल नंबर और घर के पते में भी बदलाव हो चुका है। ऐसे में इस सूचना के लिए आधार अपडेट कराया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों के आधार कार्ड को भी पांच, सात और पन्द्रह साल की उम्र में अपडेट कराना जरूरी है।

आधार को कैसे कराएं अपडेट

आधार सेवा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में चार लाख से अधिक लोगों का आधार अपडेट होना है। इसके लिए आईडी प्रूफ के तौर पर पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक की पास बुक और एड्रेस वेरीफिकेशन के लिए निवास प्रमाण पत्र या गृहकर या बिजली का बिल लेकर आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। 50 रुपये शुल्क देकर आधार अपडेट कराया जा सकता है, जबकि बच्चों के लिए अपडेशन निशुल्क है। इसके अलावा आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अधिकारिक वेबासइट uidai. gov. in पर क्लिक करें। डाउनलोड सेक्शन पर आधार अपडेट फॉर्म मिलेगा। इसे भरकर निर्धारित शुल्क के साथ अपने दस्तावेज अपलोड करें। फिर सबमिट कर दें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96