Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: प्रेम जाल में फांस कर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाता रहा शिक्षक, छात्रा ने लगाया आरोप

Primary ka master: प्रेम जाल में फांस कर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाता रहा शिक्षक, छात्रा ने लगाया आरोप

by Manju Maurya

धनघटा। क्षेत्र की रहने वाली परा स्नातक की छात्रा को पहले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और शारीरिक संबंध बनाता रहा। बुधवार को शिक्षक अपने एक परिचित के घर छात्रा को ले गया और गलत हरकत करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस आरोपी की बाइक और छात्रा को थाने ले गई।
22 वर्ष की परा स्नातक की छात्रा का आरोप है कि जब वह एक जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रही थी। उसी दौरान विद्यालय के शिक्षक ने बहला-फुसलाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिया। उसके बाद वह संबंध बनाते रहे। जब वह परेशान हो गई तो दो वर्ष पहले शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। अपने ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकती देख शिक्षक ने माफी मांग कर फिर दोबारा इस तरह की हरकत न करने की कसम खाई।

छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने अश्लील वीडियो बना लिए था, जिसको वायरल करने की धमकी देकर फिर शारीरिक संबंध बनाने लगा। बुधवार को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बुलाए और अपने साथ लेकर अपने परिचित के घर गए। वहां कमरे में बंद कर अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। उसी दौरान मौका मिला तो फोन पर डायल 112 नंबर पर सूचना दे दी और शोर मचाई। शोर सुनकर बाजार के तमाम लोग वहां पहुंच गए। आरोपी को जब लगा कि पकड़ में आ जाएगा तो पीछे से बाउंड्रीवाल कूदकर भाग निकला। इतने में पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस के साथ छात्रा थाने पर पहुंची। जहां मौखिक तौर पर पुलिस को आपबीती बताई। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96