Home PRIMARY KA MASTER NEWS 12 साल से छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक सस्पेंड

12 साल से छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक सस्पेंड

by Manju Maurya

संतकबीरनगर,। छात्रा के साथ 12 वर्ष तक लगातार दुष्कर्म करने के मामले में धनघटा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक राजेश कुमार के विरुद्ध अब विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बीएसए ने बीईओ की जांच रिपोर्ट पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विधिवत जांच खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय और पौली को सौंपी है। निलंबन अवधि में उसे गायघाट विद्यालय से संबद्ध किया गया है।

नौ अगस्त को पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी कि कंपोजिट विद्यालय चपरा पूर्वी का शिक्षक राजेश कुमार उसे एक कमरे में लाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने के प्रयास में है। पुलिस पहुंची तो शिक्षक भाग गया, लेकिन उसकी बाइक मौके से बरामद हुई। पुलिस पीड़िता और शिक्षक की बाइक लेकर थाने पहुंची। थाने पर पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर 12 वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

उसने आरोप लगाया कि कक्षा आठ में वह जब पढ़ रही थी तो उक्त शिक्षक खेल रैली में लिवा गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो, फोटो बना लिए। उसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। उसका विवाह हुआ तो ससुराल पहुंच गए। इस कारण विवाह भी टूट गया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। बीएसए अमित कुमार ने इसका संज्ञान लिया और खंड शिक्षाधिकारी हैंसर से जांच कराई।

जांच के दौरान पता चला कि नौ अगस्त को सुबह पाली का हस्ताक्षर कर शिक्षक राजेश कुमार गायब हो गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रजिस्टर में अनुपस्थित कर दिया। बच्चों और अभिभावकों ने इस घटना से विद्यालय की छवि भी धूमिल होने की बात कही।

बीएसए ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। ऐसे में उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच 15 दिन के भीतर पूरी करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96