Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिकंजा छात्रवृत्ति घोटाले में हरदोई के दो कॉलेज प्रबन्धक समेत तीन गिरफ्तार

शिकंजा छात्रवृत्ति घोटाले में हरदोई के दो कॉलेज प्रबन्धक समेत तीन गिरफ्तार

by Manju Maurya

शिकंजा छात्रवृत्ति घोटाले में हरदोई के दो कॉलेज प्रबन्धक समेत तीन गिरफ्तार

नोडल अफसर ने अपने कॉलेज की आईडी दी

एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया कि जेपी वर्मा इंटर कॉलेज के नोडल अधिकारी दुबग्गा, प्रगति विहार निवासी यशवन्त कनौजिया ने ईडी द्वारा गिरफ्तार हाईजिया ग्रुप के कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता से मिलकर बैंक खाते खोले। उसने ही रवि को अपने कॉलेज की लॉगिंग आईडी व पासवर्ड दिया था। बुधवार को इस बारे में कई सवालों के जवाब भी वह एसआईटी के सामने नहीं दे सका। इसी जेपी वर्मा कॉलेज के प्रबन्धक हरदोई के कासिमपुर, गौसगंज निवासी विवेक कुमार ने फर्जी दस्तावेज से यह घोटाला किया।

लखनऊ। छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने बुधवार को हरदोई के जगदीश प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज (जेपी वर्मा इंटर कॉलेज) के प्रबन्धक (मालिक) विवेक कुमार, यहां के नोडल अफसर यशवन्त कनौजिया और आरपी इंटर कॉलेज की प्रबन्धक पूनम वर्मा के भाई अभिनव कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों को एसआईटी ने बुधवार को बुलाया था। दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई।

इससे पहले इन आरोपितों से अलग-अलग समय में एसआईटी तीन बार पूछताछ कर चुकी थी। एसआईटी ने तीनों को हजरतगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। इस घोटाले में अब छह लोग जेल जा चुके हैं। अभी कई और पर कार्रवाई होनी है। जांच में अब तक 65 करोड़ का घोटाला होने की पुष्टि हो चुकी है। हजरतगंज थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि 65 करोड़ के घोटाले की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

बहन को प्रबन्धक बनाया, खुद करता रहा संचालन एसआईटी को साक्ष्य मिले कि हरदोई के बहरा सौदागार, पूर्वी निवासी अभिनव कनौजिया ने आरपी इंटर कॉलेज खोला और यहां अपनी बहन पूनम वर्मा को प्रबन्धक बनाया पर सारा संचालन खुद करता रहा। उसने छात्रवृत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए। हाईजिया ग्रुप के जाफरी बंधुओं के साथ मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया। उसकी बहन जांच में निर्दोष मिली। उसे अभिनव की इस करतूत की कोई जानकारी नहीं थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96