Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP : यूपी में आज भी बारिश, रेड अलर्ट, जानें मौसम का हाल: 45 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP : यूपी में आज भी बारिश, रेड अलर्ट, जानें मौसम का हाल: 45 जिलों में बारिश का अलर्ट

by Manju Maurya

यूपी में बादलों ने बुधवार को कई इलाकों को जमकर भिगोया. लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बुधवार सुबह से रात तक अलग अलग समय में बारिश हुई. लखनऊ में बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए. सड़कों पर जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश फसलों के लिए भी लाभदायक होगी. आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा. यही वजह है कि राजधानी दिल्‍ली सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में 28 अगस्‍त तक बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है.

यूपी में कई जगह बारिश से बदला मौसम, 45 जिलों में अलर्ट

यूपी में मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला रात तक जारी रह सकता है. अयोध्या में तेज बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन और सड़कों पर घुटने तक पानी भरा गया. इसी तरह लखनऊ में बारिश के बाद कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली. कानपुर, प्रयागराज, बरेली समेत कई शहरों में बादल छाए हैं. मौसम ‌विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश से हुई. वहीं आगरा में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखी गई. जिससे आम लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिली है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सो में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96