Home PRIMARY KA MASTER NEWS Aadhar update: आधार में मुफ्त बदलाव की समयसीमा तीन माह बढ़ी, ऐसे करें अपडेट

Aadhar update: आधार में मुफ्त बदलाव की समयसीमा तीन माह बढ़ी, ऐसे करें अपडेट

by Manju Maurya

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तिथि को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। पहले इसकी समयसीमा 14 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 कर दिया गया है।

दूसरी बार बढ़ाई समय सीमा प्राधिकरण ने इस साल 15 मार्च से आधार दस्तावेज को पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा शुरू की थी। पहले इसकी समयसीमा 14 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया था। यह दूसरी बार है जब इस सुविधा के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज़ों को अद्यतन करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

10 साल होने पर कराएं अपडेट आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016 के अनुसार आधार संख्या धारक आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 साल पूरे होने पर अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार अद्यतन कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है और भौतिक आधार केंद्रों पर पहले की तरह 50 रुपये का शुल्क देना जारी रहेगा।

ऐसे करें अपडेट
●पहले https//myaadhaar .uidai.gov.in/ पर जाएं। लॉगइन करने के बाद नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट विकल्प पर क्लिक करें।

●अगर पता अपडेट करना चाहते हैं तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनें। इसके बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर आगे बढ़ें।

●डॉक्युमेंट अपडेट विकल्प को चुनें। अब आपका आधार विवरण दिखाई देगा। इन्हें सत्यापित करें।

●इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करनी होगी।

●आधार अपडेट स्वीकार होने पर 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) मिलेगा। इसके आधार पर आगे अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96