Home PRIMARY KA MASTER NEWS Research शोध: नौ लाख साल पहले धरती पर 13 सौ लोग बचे थे जिंदा, दोबारा पनपने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी

Research शोध: नौ लाख साल पहले धरती पर 13 सौ लोग बचे थे जिंदा, दोबारा पनपने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी

by Manju Maurya

शंघाई, एजेंसी। नौ लाख साल पहले इंसान की पूरी प्रजाति विलुप्त होने के करीब पहुंच गई थी। इस दौरान धरती पर केवल 13 सौ लोग जिंदा बचे थे। चीन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में ये भी बताया गया है कि पृथ्वी पर रहने वाले आठ अरब लोग क्या आज सिर्फ इसलिए जिंदा हैं क्योंकि ये 1300 लोग इतने मजबूत थे कि वे तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी जिंदा रहे।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन के लिए दो लाख साल पहले के आदिमानवों के कुछ अवशेष संरक्षित किए। इनमें से करीब 3,150 लोगों डीएनए लेकर उनका अध्ययन किया गया है। जेनेटिक विश्लेषण के आधार पर किए गये अध्ययन में इंसान के पूर्वजों के उस दौर के जीवन की जांच की गयी है, जब मानव जाति समूल नाश के कगार पर पहुंच गयी थी।

अध्ययन में बताया गया है कि एक लाख 20 हजार साल तक इंसानियत के समूल नाश का खतरा बना रहा। बता दें कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये वैज्ञानिक जेनेटिक बदलावों का पता लगाकर अति प्राचीन समय के आदिमानवों का भी विश्लेषण कर सकते हैं। इस अध्ययन के नतीजों को साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया।

हिमयुग को माना गया वजह अध्ययन के मुताबिक ऐसा संभवतया हिमयुग के वक्त धरती का तापमान गिरने की वजह से हुआ था जो करीब एक लाख 20 हजार साल तक जारी रहा। उसके बाद जब तापमान बढ़ने लगा तो आबादी बहुत तेजी से बढ़ी।

दोबारा पनपने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी

चीनी शोधकर्ताओं नेअध्ययन के लिए एक कंप्यूटर मॉडलिंग तैयार की। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शंघाई इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के प्रमुख और अध्ययन के प्रमुख लेखक हाईपेंग ली ने बताया कि धरती की 98.7 फीसदी आबादी खत्म हो गयी थी। हमारे पूर्वज लगभग विलुप्त हो गये थे और बचकर दोबारा पनपने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96