Home UP News मौसम विभाग ने बारिश को लेकर इन जिलों में जारी किया अलर्ट ,अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर इन जिलों में जारी किया अलर्ट ,अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

by Manju Maurya

लखनऊ

➡मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया

➡अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की

➡उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट है

➡बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज में बारिश का अलर्ट

➡फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में अलर्ट

➡वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर में अलर्ट

➡बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर में भी अलर्ट

➡गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर में अलर्ट जारी

➡सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात में अलर्ट

➡कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में अलर्ट

➡सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस में अलर्ट

➡कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में बारिश का अलर्ट

➡इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट

➡रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में अलर्ट
जारी

➡जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बारिश का अलर्ट.

Lucknow

पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेक्ष बन गया है। इसके कारण अगले दो दिनों में इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इसके प्रभाव के चलते बुधवार की शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश व वज्रपात के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई। लखनऊ में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा, तो चुर्क में 16..8 मिमी और कानपुर नगर में 21..4 मिमी बरसात हुई।

इन जिलों में बादल-बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलि/या, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, राजबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बारिश तो होगी ही, साथ ही वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

लखनऊ में बरस गया 14 मिमी से अधिक पानी, आज और कल वज्रपात की भी चेतावनी

लखनऊ में कभी धूप और कभी छांव का खेल जारी है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा, दोपहर होते ही अचानक से काले घने बादलों ने डेरा डाला और राजधानी में 14.4 मिमी पानी बरसा। तेज बरसात के बाद फिर धूप खिली और शाम होने के साथ ही काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कभी-कभी स्थानीय कारणों भी बारिश करवा देते हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार को वज्रपात और बारिश के आसार हैं, ऐसा मौसम 22 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96